{"_id":"67ac42060cdffe15fc033f5e","slug":"former-team-india-cricketer-and-coach-kumble-took-a-dip-in-sangam-shared-pictures-on-social-media-2025-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh : टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच कुंबले ने संगम में लगाई डुबकी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh : टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच कुंबले ने संगम में लगाई डुबकी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
Wed, 12 Feb 2025 12:09 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:09 PM IST
सार
महाकुंभ में माघी पूर्णिमा के मौके पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच अनिल कुंबले ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उनकी पत्नी चेतना रामतीर्था भी इस आध्यात्मिक यात्रा में उनके साथ रहीं।
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच अनिल कुंबले ने पत्नी चेतना के साथ संगम में डुबकी लगाई।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ में माघी पूर्णिमा के मौके पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच अनिल कुंबले ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उनकी पत्नी चेतना रामतीर्था भी इस आध्यात्मिक यात्रा में उनके साथ रहीं। कुंबले ने संगम स्नान के बाद अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कीं। उन्होंने अपनी तस्वीरों के साथ सिर्फ एक शब्द लिखा और वो था ब्लेस्ड (आशीर्वाद)। इससे उनका तात्पर्य यही था कि त्रिवेणी संगम में स्नान कर उन्हें भी पुण्य की प्राप्ति हुई और तीर्थराज प्रयागराज का आशीष मिला।
विज्ञापन
बिना प्रोटोकॉल किया संगम स्नान
अपनी फिरकी से विरोधी बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने वाले अनिल कुंबले मंगलवार को ही प्रयागराज पहुंच गए थे। हालांकि, त्रिवेणी स्नान के लिए उन्होंने माघ पूर्णिमा का पावन दिन चुना। इस दिन महाकुंभ में वीवीआईपी प्रोटोकॉल जारी नहीं होता। इसके बावजूद वह सामान्य श्रद्धालु की तरह नाव पर सवार होकर त्रिवेणी संगम पहुंचे और संगम में स्नान किया।
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच अनिल कुंबले ने पत्नी चेतना के साथ संगम में डुबकी लगाई।
- फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान उनकी धर्मपत्नी चेतना भी मौजूद रहीं। दोनों ने सूर्य को अर्घ्य दिया और पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर पुण्य डुबकी लगाई। उन्होंने नाव पर सवार होकर सेल्फी भी अपलोड की और माघ पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रमा की छवि भी अपने प्रशंसकों के साथ साझा की। इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बने कुंबले महाकुम्भ की भव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत नजर आए।