फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former student of Allahabad university arrested in case of bombing BJP leader house

भाजपा नेता के घर बमबाजी के आरोप में गिरफ्तार हुआ आरोपी इविवि का पूर्व छात्र, 25 हजार का है इनाम

Wed, 26 Dec 2018 09:25 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Wed, 26 Dec 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
Former student of Allahabad university arrested in case of bombing BJP leader house
पुलिस गिरफ्त में आरोपी अनुभव सिंह - फोटो : अमर उजाला

सलोरी में भाजपा नेता के घर बमबाजी के मामले में वांछित एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्र रह चुका है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी है। पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को प्रयाग स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


करीब एक महीने पहले सलोरी में भाजपा नेता व पूर्व पार्षद राजू शुक्ला के घर बमबाजी में आरोपी अनुभव सिंह दरोगा निवासी मिर्जापुर, अंबेडकरनगर का भी नाम सामने आया था। कर्नलगंज पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसके अलावा छात्रनेता अच्युतानंद शुक्ला उर्फ सुमित शुक्ला की हत्या की साजिश में भी उसके शामिल होने की बात पुलिस ने बताई थी। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बताया कि जार्जटाउन और कर्नलगंज में आरोपी पर चार मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन

सलोरी निवासी भाजपा नेता व पूर्व पार्षद राजू शुक्ला के घर पर 21 नवंबर की रात कुछ युवकों ने बमबाजी और तोड़फोड़ की थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने कार्रवाई की। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि बमबाजी में वांछित अनुभव सिंह दरोगा को पुलिस ने प्रयाग स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अनुभव अम्बेडरनगर का रहने वाला है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ताराचंद छात्रावास में रहता था। अनुभव की मानें तो वह इविवि से एमएससी रसायन विज्ञान की पढ़ाई कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। पूछताछ में अनुभव ने स्वीकार किया कि वह छात्रावास से ही बम लेकर हमला करने गया था। उसका कहना था कि राजू शुक्ला के बेटे दीपक शुक्ला ने उसे धमकी दी थी। इससे पूर्व भी वह जानलेवा हमले के मामले में जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed