फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former State Minister Sunil Bharala paid tribute to PC Joshi, expressed condolences to the family.

Prayagraj : पूर्व राज्य मंत्री सुनील भराला ने पीसी जोशी को दी श्रद्धांजलि, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना

Wed, 13 May 2026 10:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 May 2026 10:56 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रयागराज की पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के पति पूरन चंद जोशी के निधन पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद ने गहरी संवेदना जताई है। 

विज्ञापन
Former State Minister Sunil Bharala paid tribute to PC Joshi, expressed condolences to the family.
राष्ट्रीय परशुराम परिषद के अध्यक्ष ने पूर्व सांसद डॉ. रीता जोशी के पति के निधन पर शोक जताया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रयागराज की पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के पति पूरन चंद जोशी के निधन पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद ने गहरी संवेदना जताई है। परिषद के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला ने प्रयागराज स्थित प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के आवास पर पहुंचे और पीसी जोशी को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

विज्ञापन


श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के महामंत्री (शोधपीठ) डॉ. राजाराम यादव, साहित्य प्रकोष्ठ के डॉ. शिव प्रकाश साहित्य, सदस्य अधिवक्ता दीपक कुमार विश्वकर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा, अधिवक्ता राम सिंह यादव सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय पीसी जोशी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा परिवारजनों के साथ कुछ समय व्यतीत कर सांत्वना प्रदान की।
विज्ञापन


इस अवसर पर पंडिक सुनील भराला एवं प्रो. रीता बहुगुणा जोशी जी के बीच बीते वर्षों की अनेक स्मृतियों एवं सामाजिक-राजनीतिक जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों पर भावुक चर्चा हुई। प्रो. रीता बहुगुणा जोशी जी ने कहा कि पीसी जोशी जैसा व्यक्तित्व विरले ही जन्म लेता है। उनके प्रत्येक राजनीतिक एवं सामाजिक संघर्ष में वह हमेशा मेरुदंड की भांति उनके साथ खड़े रहे तथा उनका मार्गदर्शन करते रहे। उन्होंने अपने पति को जीवन का सबसे बड़ा संबल बताते हुए कहा कि उनके साथ सहगामिनी बनकर जीवन व्यतीत करना उनके लिए सौभाग्य की बात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed