फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former MP Dharmendra withdraws election petition filed in High Court against Sanghamitra Maurya

यूपी : पूर्व सांसद धर्मेंद्र ने संघमित्रा मौर्या के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल चुनाव याचिका ली वापस

Sun, 11 Sep 2022 12:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 12:15 AM IST
सार

मामला 2019 में बदायूं लोकसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है। तब स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री और बदायूं जिले के प्रभारी मंत्री थे। उन्होंने अपनी पुत्री संघमित्रा मौर्य को यहां से टिकट दिलाया तो सामने सपा से लगातार दो बार चुनाव जीत चुके धर्मेंद्र यादव हैट्रिक लगाने की जुगत भिड़ा रहे थे।

विज्ञापन
Former MP Dharmendra withdraws election petition filed in High Court against Sanghamitra Maurya
संघमित्रा मौर्य, धर्मेंद्र यादव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और बदायूं जिले के प्रभारी रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में आने के बाद हुए सियासी समझौते अब अदालत की चौखट पर भी शांति रूप ले लिए हैं। सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने सांसद डाण्संघमित्रा के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर चुनावी याचिका वापस ले ली है। हालांकिए उनकी पुत्री संघमित्रा मौर्य अब भी भाजपा में हैं। मामले में धर्मेंद्र यादव ने डाण् संघ मित्रा के चुनाव को चुनौती दी थी। उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया था।

विज्ञापन



मामला 2019 में बदायूं लोकसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है। तब स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री और बदायूं जिले के प्रभारी मंत्री थे। उन्होंने अपनी पुत्री संघमित्रा मौर्य को यहां से टिकट दिलाया तो सामने सपा से लगातार दो बार चुनाव जीत चुके धर्मेंद्र यादव हैट्रिक लगाने की जुगत भिड़ा रहे थे। डाण्संघमित्रा मौर्य चुनाव जीत गई थींए जबकि धर्मेंद्र यादव को हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

धर्मेंद्र ने आरोप लगाया था कि मतों की गिनती में अधिकारियों ने हेराफेरी की है। हालांकि जिला प्रशासन ने वोटों की गणना में लिपिकीय त्रुटि स्वीकार करते हुए तत्काल सही कराने का दावा किया था। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे। तब संघमित्रा मौर्य के भी सपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।  जब स्वामी प्रसाद मौर्य सपा के टिकट पर पड़रौना से चुनाव लड़े थेए संघमित्रा के उनके पक्ष में बयानबाजी का वीडियो चर्चा में आया थाए लेकिन यह बात वह बार.बार दोहराती रही हैं कि राजनीति और परिवार अलग.अलग हैं। धर्मेंद्र यादव के याचिका वापस ले लेने से इस विवाद का पटाक्षेप हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed