फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former MLA Vinay Shankar Tiwari gets big relief from High Court, court orders release on bail

High Court: पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ईडी केस में मिली जमानत

Thu, 22 May 2025 02:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 May 2025 02:00 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट से सपा के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व विधायक और उनके एक करीबी को लखनऊ से गिरफ्तार किया था। हाईकोर्ट ने दोनों को जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन
Former MLA Vinay Shankar Tiwari gets big relief from High Court, court orders release on bail
विनय शंकर तिवारी, पूर्व विधायक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए सपा नेता को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। बाहुबली और प्रदेश के पूर्व मंत्री रहे स्व. हरिशंकर तिवारी के बेटे और चिल्लूपार से पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया था। उनके साथ अजीत पांडेय की भी गिरफ्तारी हुई थी। 
विज्ञापन


यह था पूरा मामला

सात अप्रैल को ईडी ने पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को बैंक लोन हड़पने के मामले में गिरफ्तार किया था। गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर बैंकों के कॉलेजियम से लिए गए 754 करोड़ का लोन हड़पने का मामला बताया गया था। बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट की डबल बेंच ने विनय शंकर तिवारी और अजीत पांडेय को जमानत दे दी।
विज्ञापन


ईडी ने विनय शंकर तिवारी और अजीत पांडेय की गिरफ्तारी के संदर्भ में जानकारी दी थी कि ईडी, लखनऊ जोनल कार्यालय ने पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत मेसर्स गंगोत्री एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अन्य के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले में लखनऊ, गोरखपुर, महाराजगंज, नोएडा और मुंबई में 10 स्थानों पर 07-04-2025 को तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी की ओर से कहा गया था कि तलाशी मेसर्स गंगोत्री एंटरप्राइजेज लिमिटेड के अन्य निदेशकों और ठेकेदारों के साथ-साथ पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के आवासों और कार्यालय परिसरों में भी की गई। तलाशी अभियान के दौरान, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए और 02 व्यक्तियों विनय शंकर तिवारी, कंपनी के मुख्य प्रमोटर और पूर्व विधायक और कंपनी के मुख्य प्रबंधकीय व्यक्ति अजीत पांडेय को पिछले महीने सात अप्रैल को तलाशी परिसर से गिरफ्तार किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed