{"_id":"5cf29c25bdec22072e6f9156","slug":"former-minister-manoj-paras-sent-to-jail-in-connection-with-gangrape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप मामले में पूर्व मंत्री मनोज पारस भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप मामले में पूर्व मंत्री मनोज पारस भेजे गए जेल
Sat, 01 Jun 2019 09:09 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Jun 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
manoj paras
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। सामूहिक दुष्कर्म के लंबित मुकदमे में स्पेशलकोर्ट एमपीएमएलए ने पूर्व मंत्री मनोज पारस को जेल भेज दिया है। पारस ने शनिवार को स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर जमानत अर्जी पेश की थी। जिस पर सुनवाई के लिए चार जून की तारीख नियत करते हुए कोर्ट ने उनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया । यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने एसपीओ हरिओंकार सिंह और एडीजीसी राजेश गुप्ता को सुनकर दिया है।
घटना 13 जून 2007 की बिजनौर के नगीना थाने की है। आरोप है कि पीड़िता को सरकारी कोटे की दुकान दिलाने के बहाने पूर्व मंत्री ने अपने घर में बुला कर सामूहिक दुष्कर्म किया। सपा के वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री मनोज पारस ने इस प्रकरण में अभी तक जमानत नहीं कराई थी। इस मामले के अन्य अभियुक्तगण जयपाल, अस्सू और कुंवर सैनी जेल में बंद है। शनिवार को पूर्व मंत्री मनोज पारस ने स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर जमानत अर्जी पेश की है। जमानत पर सुनवाई चार जून को होगी।