{"_id":"5d2a2f338ebc3e6d06302426","slug":"former-legislator-gas-agency-mistress-city-news-ald2493611138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर को लेकर पूर्व विधायक-गैस एजेंसी मालकिन में तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर को लेकर पूर्व विधायक-गैस एजेंसी मालकिन में तनातनी
विज्ञापन
Former legislator-gas agency mistress
- फोटो : CITY DESK
मंदिर को लेकर पूर्व विधायक- गैस एजेंसी मालकिन में तनातनी
धूमनगंज के नीवा में घटना, बाद में दोनों पक्षों में समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज के नीवा में पूर्व विधायक पूजा पाल व गैस एजेंसी मालकिन के बीच मंदिर को लेकर विवाद हो गया। दोनों तरफ से लोग जुटे तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर पुलिस व राजस्व अफसर भी पहुंच गए। बाद मेें दोनों पक्षों को थाने लाकर बातचीत की गई जहां उनमें समझौता हो गया।
धूमनगंज के नीवा में 1994 में एक शिवमंदिर बनवाया गया था। इस मंदिर का इन दिनोें पूर्व विधायक जीर्णोद्धार करा रही हैं। शनिवार को इसका पड़ोस में ही रहने वाली गैस एजेंसी मालकिन ने विरोध किया जिसके बाद दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। दरअसल गैस एजेंसी मालकिन का दावा था कि ग्राम समाज की इस जमीन पर मंदिर का निर्माण 1994 में उनके पिता ने कराया था। इसके बावूजद बिना उनसे पूछे मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। मंदिर में लगा शिलापट्ट उखड़वाने के साथ मूर्तियां व शिवलिंग हटाया जा रहा है। कुछ देर बाद वहां विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। तनातनी की जानकारी मिली तो धूमनगंज पुलिस पहुंच गई। कुछ देर बाद तहसीलदार भी पहुंचे। बाद में दोनों पक्षों को बातचीत के लिए थाने बुलाया गया। यहां काफी देर तक चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। मामले में पूर्व विधायक पूजा पाल का कहना है कि मंदिर ग्रामीणों के सहयोग से बना था जो इन दिनों जर्जर हो गया था। ग्रामीणों के कहने पर वह इसका जीर्णोद्धार करा रही थीं। जिसका एक पक्ष ने विरोध किया तो ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। हालांकि बाद में समझौता हो गया। तय हुआ कि नर्मदा से शिवलिंग व मूर्ति लाकर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।