Prayagraj : चित्रकूट की झाड़ी में मिली पूर्व जिला पंचायत सदस्य की स्कॉर्पियो, चार दिन से हैं लापता
Prayagraj News : चार दिन पहले लापता हुए जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव का पता नहीं चला, जबकि उनकी स्कॉर्पियो चित्रकूट की झाड़ी में मिली है। लापता पूर्व जिला पंचायत सदस्य की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार दिन पहले लापता हुए जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव का पता नहीं चला, जबकि उनकी स्कॉर्पियो चित्रकूट की झाड़ी में मिली है। लापता पूर्व जिला पंचायत सदस्य की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई है। मोहम्मदपुर हथिगंहा निवासी सेवानिवृत्ति सूबेदार राम अभिलाष यादव के पुत्र रणधीर यादव कौड़िहार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य थे। उनकी बहू बबली यादव वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य का मकान मोहम्मदपुर हथिगंहा के अलावा हथिगंहा बाजार में भी है। मकान में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के अलावा उनका भांजा दीपेश यादव रहते थे।
शुक्रवार की रात करीब 9 बजे पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणवीर यादव अपने साथी राम सिंह निवासी पुरे ननकू थाना नवाबगंज के साथ बाजार के एक ढाबा पर पहुंचे और खाने की पैकेट लेकर शहर की तरफ रवाना हो गए। देर रात तक वापस न लौटे तो परिजन परेशान हो गए। भांजे ने मामा रणधीर को फोन लगाया तो स्विच ऑफ बताने लगा। जिला पंचायत सदस्य बबली यादव उस वक्त कानपुर में थीं।
उन्होंने बताया कि देर रात भांजे ने बताया कि मामा का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। उन्होंने पति से बात करने की कोशिश की तो स्विच ऑफ बताने लगा। इस दौरान उन्होंने पति के साथ सफर कर रहे राम सिंह से भी बात करने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं उठाया। थोड़ी देर बाद राम सिंह का भी मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। इसकी सूचना पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भांजे दीपेश ने शनिवार को पुलिस को दी।
पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य की स्कॉर्पियो चित्रकूट के देवांगना के निकट एयरपोर्ट के पास झाड़ी मिली। स्कॉर्पियो में नंबर प्लेट नहीं था। बताया गया कि कार में पूर्व जिला पंचायत सदस्य का लेटर पैड तथा अन्य दस्तावेज थे। जिसे जनपद चित्रकूट बहिलापुर थाना प्रभारी की ओर से नवाबगंज पुलिस को भेज दिया गया। उधर, जिला पंचायत सदस्य बबली यादव ने बताया कि कुछ लोग जिला पंचायत के चुनाव को लेकर रंजिश रखते थे। मेरे पति के साथ राम सिंह मौजूद था। जिसकी घटना में साजिश है।