फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former CMO was cheated of Rs 6.50 lakh, money returned after investigation

Prayagraj News: पूर्व सीएमओ से 6.50 लाख की ठगी, जांच के बाद रुपये वापस कराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Former CMO was cheated of Rs 6.50 lakh, money returned after investigation
विज्ञापन


लूकरगंज निवासी पूर्व सीएमओ डॉ. इकबाल हुसैन से 6.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बैंक खातों की जांच करने के बाद रुपये वापस करवा दिया है।

पुलिस शिकायत में डॉ. इकबाल ने बताया कि आठ मई की दोपहर उन्हें बेंगलुरु जाने के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। इस बीच घर पर तीन रिश्तेदार व परिचित उनके कमरे में बैठे थे। आरोप लगाया कि उनके पंजाब एंड सिंध बैंक, फेडरल बैंक और एक्सिस बैंक का एटीएम कार्ड गायब कर दिया। बेंगलुरु पहुंचे तो तीनों खातों से रकम कटने का मैसेज आया। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और बेंगलुरु से लौटने के बाद साइबर थाने में केस दर्ज कराया। साइबर थाना प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि रुपये वापस करा दिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed