{"_id":"5f304a9b8ebc3e4ad6109850","slug":"former-chairman-s-sons-gang-raped-woman-in-kaushambi-allahabad-news-ald283219288","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में पूर्व चेयरमैन के बेटों ने महिला से किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में पूर्व चेयरमैन के बेटों ने महिला से किया गैंगरेप
विज्ञापन

मंझनपुर का मामला, दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर (कौशाम्बी)। स्थानीय नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन के बेटों ने शनिवार रात बंधक बनाकर एक महिला संग सामूहिक दुराचार किया। पीड़िता ने साफ-सफाई के बहाने घर बुलाकर दरिंदगी करने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
नगर कोतवाली इलाके की महिला का कहना है कि शनिवार रात मंझनपुर की पूर्व चेयरमैन हाशिमी बेगम के बेटे शबीह हैदर उर्फ मीनू ने साफ-सफाई कराने के बहाने उसे अपने घर बुलाया। इसके बाद एक कमरे में बंधक बना लिया। वहां मीनू के साथ उसके भाई औन ने भी महिला के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर लात-घूंसों से पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर पूरे परिवार को जिंदा जलाकर मार डालने की धमकी देते हुए भगा दिया। घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित महिला ने रात को ही पुलिस को तहरीर दी। हाईप्रोफाइल यह प्रकरण सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया। तमाम लोगों ने डीजीपी तक को ट्वीट कर दिया। पुलिस ने देर रात केस दर्ज कर लिया। महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। नगर कोतवाल मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है। आरोप सही पाए गए तो दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।