फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former bike rider and his wife died, granddaughter seriously injured in a road accident

Accident : दावत में जा रहे पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी की सड़क हादसे में मौत, नातिन गंभीर रूप से घायल

Mon, 02 Dec 2024 04:20 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Dec 2024 04:20 PM IST
सार

सड़क हादसे में पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी की मौत हो गई। बाइक सवार पूर्व प्रधान रईस अहमद अपनी पत्नी अंजुमन और नातिन इल्मा के साथ बाइक से दावत में हिस्सा लेने जा रहे थे। गांव के पास ही अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नातिन का पैर टूट गया है। 

विज्ञापन
Former bike rider and his wife died, granddaughter seriously injured in a road accident
सड़क हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

औद्योगिक थाना क्षेत्र के छरिबना पुरवा खास गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी की मौत हो गई। हादसे में नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की खोजबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुरवा खास के पूर्व प्रधान रईस अहमद (65) अपनी पत्नी अंजुमन (60) और नातिन इल्मा के साथ बाइक पर सवार होकर इलाके के सड़वा गांव में आयोजित दावत में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे गांव के पास ही रामपुर मार्ग पर छरिबना मजरे में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। नातिन दूर जा गिरी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़की को अस्पताल भेजवाया। पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण जुट गए। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की खोजबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed