फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Form filing, will show you now

पर्चा दाखिल, अब दिखाएंगे दम

Sat, 07 Oct 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 07 Oct 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Form filing, will show you now
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) छात्रसंघ चुनाव के नायक कौन होंगे, इस सवाल का जवाब 14 अक्तूबर को मतगणना के बाद मिलेगा। फिलहाल शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संभावित चेहरे सामने आ गए हैं। छात्रसंघ चुनाव के विभिन्न पदों के लिए कुल 67 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इलाहाबाद विश्वविद्यालय समेत इसके संघटक महाविद्यालयों इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज और श्याम प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए कुल 136 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया।
विज्ञापन


इविवि छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष के लिए 11, महामंत्री के लिए आठ, संयुक्त मंत्री के लिए नौ, सांस्कृतिक सचिव के लिए पांच, स्नातक प्रतिनिधि के लिए 14 और परास्नातक एवं शोध प्रतिनिधि के लिए 13 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। वहीं, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए पांच, उपाध्यक्ष के लिए तीन, महामंत्री के लिए चार, संयुक्त मंत्री के लिए तीन, सांस्कृति सचिव के लिए तीन, कला संकाय के लिए तीन, वाणिज्य संकाय के लिए दो और विधि संकाय के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए पांच-पांच, महामंत्री के लिए छह, संयुक्त मंत्री के लिए चार एवं सांस्कृतिक सचिव के लिए पांच और श्याम प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पांच, उपाध्यक्ष पद के लिए चार, महामंत्री के लिए तीन, संयुक्त मंत्री के लिए तीन, सांस्कृतिक सचिव के लिए दो एवं संकाय प्रतिनिधि के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन कराया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सात अक्तूबर को नाम वापसी होगी, नामांकन को लेकर आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। नामांकित प्रत्याशियों की अनंतिम सूची का प्रकाशन होगा और उनकी सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। अनंतिम सूची पर आठ अक्तूबर को आपत्तियां ली जाएंगी और नौ अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 10 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में नौ अक्तूबर को नाम वापसी के साथ नामांकन पर आपत्तियां ली जाएंगी और उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में सात अक्तूबर को आपत्तियां ली जाएंगी, आठ को नामांकन पत्रों की जांच और नौ अक्तूबर को नाम वापसी के साथ प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इस बार वोटरों की संख्या कम हो गई है। पिछली बार चुनाव में कुल 20570 वोटर थे, जिनमें 14600 छात्र एवं 5970 छात्राएं थीं। इस बार विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में वोटरों की संख्या घटकर 19987 रह गई है। इनमें 13988 छात्र एवं 5999 छात्राएं शामिल हैं।

इविवि छात्रसंघ चुनाव में इस बार वोटरों के साथ प्रत्याशियों की संख्या में भी कमी आई है। पिछली बार 79 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था लेकिन इस बार नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों की संख्या 67 हैं। पिछली बार छह छात्राएं चुनाव मैदान में थी और इस दफे चार छात्राओं ने पर्चे दाखिल किए हैं। वहीं, 2015 में 58 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था, जिनमें पांच छात्राएं और वर्ष 2014 में 63 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था, जिनमें तीन छात्राएं शामिल थीं। इविवि छात्रसंघ में महामंत्री पद पर आज तक कोई छात्रा निर्वाचित नहीं हुई। इस बार महामंत्री पद के लिए किसी छात्रा ने पर्चा ही दाखिल नहीं किया।

इविवि छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी छात्रसभा से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशी अवनीश यादव को विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को नोटिस जारी कर दिया। दरअसल, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को हॉस्टलों में अभियान चलाकर प्रत्याशियों के पंडाल हटाए गए थे। इनमें अवनीश यादव का पंडाल भी शामिल था। अवनीश ने हॉलैंड हॉल हॉस्टल में पंडाल लगवाया था। कार्रवाई के बाद शुक्रवार को दोबारा पंडाल लगवा दिया गया। इस पर चीफ प्रॉक्टर की ओर से प्रत्याशी को नोटिस जारी कर पंडाल हटवाने को कहा गया और इसे अनुशासनहीनता करार देते हुए यह भी कहा गया कि ऐसे में मामलों में प्रत्याशी का नामांकन और चुनाव भी निरस्त किया जा सकता है।

इविवि समेत संघटक महाविद्यालयों में शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है, बशर्ते नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सबकुछ ठीक रहे। एडीसी में विधि संकाय प्रतिनिधि के लिए केवल एक प्रत्याशी वागीश शुक्ला और श्याम प्रसाद मुखर्जी डिग्री कॉलेज में कला संकाय प्रतिनिधि के लिए श्याम बाबू, वाणिज्य के लिए समीर सिद्दीकी और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए केवल राहुल सिंह ने नामांकन कराया है। इसके अलावा कुछ अन्य पदों पर भी नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों की संख्या दो से तीन है। अगर उनमें से नाम  वापसी और नामांकन पत्रों की जांच में नाम छंटते हैं तो उन पदों के लिए भी प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हो सकता है।

सीएमपी डिग्री कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को आपत्तियसां जमा की गईं। शनिवार को भी दोपहर दो बजे तक आपत्तियां ली जाएंगी। चुनाव अधिकारी डॉ. मीना राय के अनुसार आपत्तियां व्हाट्स एप नंबर पर भी भेजी जा सकती है। अगर नामांकन के संबंध में किसी छात्र या छात्रा को आपत्ति दर्ज करानी है तो वह निर्धारित तिथि एवं समय के भीतर व्हाट्स एप नंबर ‘9415238774’ पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।

इविवि छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराने वाले एक प्रत्याशी के नामांकन पर आपत्ति की गई है। इसकी शिकायत कुलपति से की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रत्याशी ने नियमों के विपरीत इविवि में प्रवेश लिया है। शिकायत में कितना दम है। हालांकि यह नामांकन पत्रों की जांच के बाद तय हो जाएगा कि यह आपत्ति कितनी सही है।


ईसीसी छात्रसंघ चुनाव में कक्षा प्रतिनिधियों की फाइनल सूची जारी कर दी गई है। कई प्रत्याशियों के नामांकन को प्रमाणपत्र न लगाए जाने के बाद अवैध घोषित कर दिया गया था। प्रत्याशियों की ओर से प्रमाणपत्र लगाए जाने के बाद जारी फाइनल सूची में 91 कक्षा प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इनमें 66 छात्र एवं 25 छात्राएं शामिल हैं। अब कुल 98 कक्षा प्रतिनिधियों का चुनाव होगा, जिनके लिए 216 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 129 छात्र एवं 87 छात्राएं हैं। कक्षा वर्ग प्रतिनिधि के लिए चुनाव नौ अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed