फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Forget summer holidays Shimla and Darjeeling

गर्मी की छुट्टियों में भूल जाएं शिमला और दार्जिलिंग 

Tue, 19 Apr 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 19 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Forget summer holidays Shimla and Darjeeling
कश्मीर मौसम - फोटो : अमर उजाला
गर्मी की छुट्टियों में अगर आप अपने परिवार के साथ शिमला, मंसूरी, श्रीनगर जैसे हिल स्टेशनों पर जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो एक बार ट्रेनों की स्थिति जरूर जान लें। इलाहाबाद से मई एवं जून माह की विभिन्न तिथियों में इन हिल स्टेशनों के निकटतम स्टेशन की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस हो गई हैं। कुछ ट्रेनों में नो रूम की भी स्थिति हो गई है। लोगों के पास अब सिर्फ रेलवे की तत्काल सेवा का ही विकल्प बचा हुआ है।
विज्ञापन


गर्मी की छुट्टियों का लुत्फ उठाने के लिए ज्यादातर लोग हिल स्टेशन को ही तरजीह देते हैं। शहर के ज्यादातर स्कूल कालेजों में गर्मी की छुट्टियां 10 से 20 मई के बीच शुरू हो जाएंगी। इस वजह से मई और जून माह की ज्यादातर तिथियों में इलाहाबाद से विभिन्न हिल स्टेशनों के निकटतम स्टेशन तक जानी वाली ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस हो गई हैं। शिमला जाने वाले मुसाफिरों के लिए इलाहाबाद से एक मात्र कालका मेल ही है। कालका मेल में इलाहाबाद से कालका तक 28 जून तक सभी श्रेणियों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। इसमें अब तीन जुलाई के बाद ही जगह बची है। यही स्थिति जम्मू जाने वाली मुरी एक्सप्रेस की भी है।
विज्ञापन


श्रीनगर जाने वाले यात्री मुरी एक्सप्रेस से जम्मू तक जाते हैं। फिलहाल मुरी एक्सप्रेस में 30 जुलाई तक सभी श्रेणियों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। उधर पश्चिमी बंगाल के हिल स्टेशन दार्जिलिंग की बात करें तो वहां के निकटतम स्टेशन न्यूजलपाईगुड़ी जाने वाली तमाम ट्रेनें मई और जून की अधिकांश तिथियों में फुल है। यहां के लिए इलाहाबाद से नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति और डिब्रूगढ़ राजधानी ट्रेन है। जबकि मंसूरी जाने वाले लोगों को अभी जून के पहले सप्ताह में लिंक एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में जगह मिल सकती है। दरअसल लिंक एक्सप्रेस का संचालन इलाहाबाद से ही होता है। ऐसे में इसमें स्लीपर श्रेणी की काफी बर्थ है। हालांकि इसके थर्ड एसी, सेकंड एसी में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। नैनीताल जाने वाले यात्रियों को भी नौचंदी और हरिद्वार एक्सप्रेस में अभी जगह मिल सकती है। इसमें भी अभी मई और जून माह की कई तिथियों में बरेली और मुरादाबाद के लिए बर्थ खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed