फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   foreigners hiding secret will also be prosecuted under the foreigners act

छिप कर रहते मिले विदेशियों पर फॉरेनर्स एक्ट के तहत भी चलेगा मुकदमा

Fri, 03 Apr 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
foreigners hiding secret will also be prosecuted under the foreigners act
शाहगंज में दो दिन पहले छिपकर रहते मिले सात इंडोनेशियाई नागरिकों पर फॉरेनर्स एक्ट के तहत भी मुकदमा चलेगा। यह सभी दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज में आयोजित तबलीगी जमात के जलसे में शामिल होकर लौटे थे। जो एक तरह से वीजा नियमों का उल्लंघन भी है। ऐसे में उन पर दर्ज मामले की विवेचना के दौरान संबंधित धाराएं बढ़ाए जाने की तैयारी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि पकड़े गए सात इंडोनेशियाई नागरिक टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। इन्हें बतौर पर्यटक देश में आने की अनुमति मिली थी। लेकिन वह दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में आयोजित तबलीगी जमात के जलसे में शामिल हुए, जो पूरी तरह से धार्मिक आयोजन था। इस तरह से इन्होंने वीजा नियमों का उल्लंघन किया। जिसके तहत इनके खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट के तहत केस चलाया जा सकता है। अभी पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है लेकिन सूत्रों की माने तो उच्च अधिकारी इस बारे में विचार विमर्श कर रहे हैं और जल्द ही कोई निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि इंडोनेशियाई नागरिकों पर नया केस नहीं दर्ज किया जाएगा। बल्कि उन पर महामारी एक्ट और धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में पहले से दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान ही फॉरेनर्स एक्ट की धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।
विज्ञापन

0 विधिक राय ली जा रही है। वीजा नियमों के उल्लंघन का होना पाया जाता है तो संबंधित धाराओं में भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। -बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है नियम जानकारों का कहना है कि भारत सरकार की ओर से जारी वीजा नीति के अनुसार, बाहर से आए व्यक्ति का धार्मिक विचारधाराओं का प्रचार करना, धार्मिक स्थानों में भाषण देना, धार्मिक विचारधाराओं से संबंधित ऑडियो-विजुअल डिस्प्ले / पर्चे का वितरण करने की अनुमति नहीं है।

प्रदेश भर में 100 विदेशियों पर लिखी जा चुकी है रिपोर्ट
बता दें कि वीजा नियमों के उल्लंघन के मामले में एक दिन पहले प्रदेश भर में कुल 23 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें 100 विदेशी नागरिकों को नामजद किया गया है। बताया गया कि इन सभी पर फॉरेनर्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है क्योंकि अनुमति ना होने के बावजूद यह लोग धार्मिक गतिविधियों में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed