{"_id":"5c9bd01dbdec22143439ce21","slug":"foreign-students-will-get-year-end-new-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी छात्रों को साल के अंत मिलेगा नया छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी छात्रों को साल के अंत मिलेगा नया छात्रावास
Thu, 28 Mar 2019 01:03 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे छात्रों को अगले वर्ष तक दो नए छात्रावास मिल जाएंगे। विवि में अध्ययन कर रहे विदेशी छात्रों के लिए 70 कमरे का नया अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास का निर्माण शताब्दी ब्वॉयज और प्रवेश भवन के मध्य हो रहा है। इविवि के दूसरे पुरुष छात्रावास का निर्माण शताब्दी ब्वॉयज के सामने हो रहा है, इसमें 150 कमरे होंगे। इस छात्रावास में 300 छात्रों के आवास की सुविधा होगी। यह छात्रावास फरवरी 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसकी कुल लागत लगभग 19 करोड़ है। कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू ने मंगलवार शाम को इन निर्माणाधीन छात्रावासों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान विवि के मुख्य अभियंता नवीन सिंह और ओएसडी डॉ. चितरंजन सिंह भी मौजूद रहे। इविवि के इन दोनों छात्रावासों की डिजाइन केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार की तैयार की गई है। निर्माण भी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा है। निर्माणाधीन छात्रावासों के निरीक्षण के बाद कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू ने कहा कि अगले वर्ष तक दो पुरुष छात्रावास और एक महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन