फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   For the first time since Corona, the least number of aircraft movements occurred in April

Prayagraj : कोरोना के बाद पहली बार अप्रैल में सबसे कम विमानों की हुई आवाजाही, मात्र 342 विमानों का हुआ संचालन

Mon, 19 May 2025 01:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 May 2025 01:26 PM IST
सार

प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमानों एवं यात्रियों की संख्या में अप्रैल माह में भारी गिरावट आई है। अप्रैल माह में प्रयागराज एयरपोर्ट पर महज 342 विमानों की आवाजाही हुई। कोरोना के बाद यह अप्रैल माह की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।

विज्ञापन
For the first time since Corona, the least number of aircraft movements occurred in April
हवाई यात्रा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमानों एवं यात्रियों की संख्या में अप्रैल माह में भारी गिरावट आई है। अप्रैल माह में प्रयागराज एयरपोर्ट पर महज 342 विमानों की आवाजाही हुई। कोरोना के बाद यह अप्रैल माह की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।

विज्ञापन


महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में जहां यात्रियों की आवाजाही का औसत 12 हजार था तो वहीं, अब यह घटकर 1600 के आसपास आ गया है। आने वाले दिनों में भी हवाई यात्रियों का आंकड़ा ज्यादा बढ़ता दिखाई नहीं दे रहा है, क्याेंकि अकासा एयर की मुंबई उड़ान के अलावा अब तक किसी भी विमानन कंपनी ने प्रयागराज से नई उड़ान का एलान नहीं किया है। बता दें कि अप्रैल 2025 के दौरान एयरपोर्ट पर जहां 342 विमानों की आवाजाही हुई तो वहीं, अप्रैल 2024 में यह आंकड़ा 454 विमानों का था। एयरपोर्ट निर्माण के बाद अप्रैल 2022 में यहां सर्वाधिक 722 विमानों की आवाजाही हुई थी।
विज्ञापन


फिलहाल, महाकुंभ संपन्न होने के साथ ही स्पाइस जेट, एयर इंडिया और एयर स्टार ने अपनी सभी उड़ानें बंद कर दीं हैं। वर्तमान में यहां से इंडिगो की दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, रायपुर, भुवनेश्वर एवं हैदराबाद की सीधी उड़ान है। इसके बाद एलाइंस एयर दिल्ली, बिलासपुर एवं अकासा एयर प्रयागराज से मुंबई के लिए दो विमान संचालित कर रहा है। एयरपोर्ट निदेशक मुकेश उपाध्याय ने बताया कि 14 मई को ही प्रयागराज से अकासा एयर ने मुंबई के लिए एक और उड़ान शुरू की है। प्रयागराज से अन्य शहरों के लिए सीधी उड़ान शुरू हो, इसके लिए कुछ विमानन कंपनियों से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष : कुल फ्लाइट

अप्रैल 25 : 342
अप्रैल 24 : 454
अप्रैल 23 : 666
अप्रैल 22 : 720
अप्रैल 21 : 536
अप्रैल 20 : लॉकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed