फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   For the first time in eight seats, together with feeding lotus

पहली बार आठ सीटों पर एक साथ खिला कमल

Sun, 12 Mar 2017 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 12 Mar 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
For the first time in eight seats, together with feeding lotus
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
भारतीय जनता पार्टी ने इलाहाबाद में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। पार्टी ने इलाहाबाद की 12 में आठ सीटें अपने नाम की हैं, जबकि एक सीट सहयोगी दल अपना दल के खाते में आई है। किसी को भी इस बात की उम्मीद नहीं थी कि भाजपा आठ सीटों पर कब्जा कर लेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा का इलाहाबाद में खाता भी नहीं खुल सका था। अब तक हुए विधानसभा चुनाव की बात करें तो जिले में पार्टी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1996 में आया था।
विज्ञापन


तब भाजपा ने जिले में हंडिया, सोरांव, इलाहाबाद उत्तरी एवं दक्षिणी सीट पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा पार्टी ने 1991 और 2002 के चुनाव में तीन-तीन सीटें जीती थीं। इन तीन चुनावों के अलावा पार्टी का जिले में प्रदर्शन कभी भी बेहतर नहीं रहा। इस बार लोकसभा चुनाव की तर्ज पर चली मोदी लहर में पार्टी ने फाफामऊ, शहर उत्तरी, दक्षिणी, पश्चिमी, मेजा, फूलपुर, कोरांव एवं बारा सीट जीती। भाजपा की ओर से कुल नौ सीटों पर ही प्रत्याशी उतारे गए थे।
विज्ञापन


नौ में से आठ का जीतना पार्टी के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है। इतना ही नहीं नगर की तीनों सीटें भी पार्टी ने एक साथ पहली बार जीती। इसमें पश्चिमी विधानसभा में पहली बार कमल खिलाने में पार्टी कामयाब हुई। भाजपा के लिए एक बात और गौर करने वाली है कि उसके सभी विजयी प्रत्याशियों ने बड़े मार्जिन से जीत हासिल की। चुनाव पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने भी इलाहाबाद, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ जिले में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने की बात कही थी। पार्टी के नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, सुबोध सिंह, सुशील मिश्र आदि ने जीत का श्रेय पीएम मोदी, अमित शाह के साथ केशव प्रसाद मौर्य को भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed