फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   For the first time, applications will be taken online to reside in Mahakumbh, portal will open in August.

Prayagraj : महाकुंभ में बसने को पहली बार ऑनलाइन भी लेंगे आवेदन, अगस्त में खुलेगा पोर्टल

Fri, 05 Jul 2024 06:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Jul 2024 06:46 PM IST
सार

2019 में बस चुकीं 4000 सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक संस्थाओं और 2000 से अधिक महामंडलेश्वर, अखाड़ों के संत-संन्यासियों और तीर्थ पुरोहितों से संपर्क किया जा रहा है। दिल्ली, मुंबई, भोपाल, पटना, जयपुर, लखनऊ, गुवाहाटी और नागपुर से संस्थाओं के आवेदन, मेल आईडी के साथ संचालकों के फोटो मेला कार्यालय आ चुके हैं।

विज्ञापन
For the first time, applications will be taken online to reside in Mahakumbh, portal will open in August.
कुंभ मेला, प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में बसने के लिए संस्थाओं के आवेदन अगले माह से आरंभ होंगे। पहली बार ऑनलाइन आवेदन भी लिए जाएंगे। इसके लिए पोर्टल अगस्त में खुल जाएगा। फिलहाल, 2019 के कुंभ में बसाई गईं संस्थाओं का सेक्टरवाइज सर्वे किया जा रहा है। ऐसी 4,500 से अधिक संस्थाओं, महामंडलेश्वरों और अखाड़ों से संपर्क किया गया है। इस बार 10 हजार संस्थाओं को बसाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


2019 में बस चुकीं 4000 सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक संस्थाओं और 2000 से अधिक महामंडलेश्वर, अखाड़ों के संत-संन्यासियों और तीर्थ पुरोहितों से संपर्क किया जा रहा है। दिल्ली, मुंबई, भोपाल, पटना, जयपुर, लखनऊ, गुवाहाटी और नागपुर से संस्थाओं के आवेदन, मेल आईडी के साथ संचालकों के फोटो मेला कार्यालय आ चुके हैं। मेला प्रशासन सर्वे कराने के बाद अगस्त से ऑनलाइन आवेदन भी आमंत्रित करेगा। ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था भी रहेगी।

विज्ञापन

40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का लक्ष्य

पिछले कुंभ की तुलना में डेढ़ गुना अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए कुंभ क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। पिछली बार 24 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का योगी सरकार ने दावा किया था। इस बार 40 करोड़ के आगमन का लक्ष्य है। पिछली बार 20 सेक्टर बनाए गए थे। इस बार 4000 हेक्टेयर क्षेत्रफल को 25 सेक्टर में बांटकर मेला बसेगा।

पोर्टल तैयार कर लिया गया है। अगले महीने महाकुंभ में बसने के लिए संस्थाओं के लिए विंडो खोल दी जाएगी। देश-दुनिया में किसी भी कोने से लोग महाकुंभ में भूमि और सुविधाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। ऑफलाइन भी आवेदन लिए जाएंगे। - विजय किरन आनंद, कुंभ मेलाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed