फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   For the arrest of the killers, the dead body was jammed at the crossroads, the force of many police stations reached

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए शव को चौराहे पर रखकर लगाया जाम, पहुंची कई थानों की फोर्स

Thu, 09 Sep 2021 08:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Sep 2021 08:19 PM IST
सार

बता दें कि सरायइनायत थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी सहसो के पास स्थित सेमरा गांव के रहने वाले गणेश भारतीया का बेटा अनिल भारतीया रोजगार सेवक है। पंचायत भवन के निर्माण को लेकर गांव के ही कुछ दबंग लोगों से अनिल का विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
For the arrest of the killers, the dead body was jammed at the crossroads, the force of many police stations reached
Prayagraj News : घटनास्थल पर जुटी पुलिस फोर्स। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सेमरा गांव में बुधवार शाम गणेश भारतीय की हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की शाम सहसो चौराहे पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। करीब घंटे भर तक वहां जाम लगा रहा। एसडीएम ने गिरफ्तारी और सरकारी मदद का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए छतनाग घाट भेजा गया। गणेश का शव पुलिस को सुबह चार बजे मिला था। रात में पोस्टमार्टम के लिए जाते समय ग्रामीणों ने पुलिस के कब्जे से शव छीन लिया था। 

विज्ञापन

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के रहने वाले गणेश भारतीय की बुधवार देर शाम हत्या कर दी गई थी। गणेश का बेटा अनिल भारतीय रोजगार सेवक है। पंचायत भवन के निर्माण को लेकर गांव के ही कुछ दबंगों से अनिल का विवाद चल रहा था। बुधवार दिन में अनिल ग्राम प्रधान के साथ सहसो ब्लाक गया। वापस लौटते समय गांव के ही दबंग जितेंद्र सिंह ने अनिल की पिटाई कर दी। अनिल घर पहुंचा तो उसने पिता गणेश व परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। इस पर गणेश चार-पांच लोगों के साथ जितेंद्र सिंह के घर शिकायत करने पहुंचे तो वह भड़क गया और अपनी छत पर चढ़कर हवाई फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ऊपर से ईंट-पत्थर फेंकने लगा। पत्थर से गणेश के सिर में चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया लेकिन त्रिवेणीपुरम झूंसी के पास ग्रामीणों ने शव छीन लिया। शव सुबह चार बजे पुलिस को गांव में सौंपा गया। बृहस्पतिवार दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण सहसो गोल चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर फूलपुर, सरायइनायत, थरवई, सरायममरेज, हंडिया, झूंसी सहित गंगापार के कई थानों की फोर्स के साथ ही एसडीएम युवराज सिंह भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने जितेंद्र सिंह, शोभित सिंह और अमित सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तलाश में दबिश दी जा रही है।  

विज्ञापन

परिजनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 
गणेश के घर वालों ने एसडीएम को राष्ट्रपति को संबोधित एक पत्र सौंपा, जिसमें आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के अलावा पीड़ित परिवार को दो शस्त्र लाइसेंस और पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग की गई थी। इसके अलावा जमीन का पट्टा तथा एक सरकारी नौकरी की मांग भी की गई। 

रोजगार सेवक संघ ने भी जताई नाराजगी 
रोजगार सेवक अनिल भारतीय के पिता गणेश भारतीय की हत्या के बाद रोजगार सेवक संघ के नेताओं ने घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पटेल, मंडल अध्यक्ष विजय चन्द्र विश्वकर्मा, हरिओम प्रकाश, कोमल सरोज, दिनेश कुमार, अरूण पांडेय, अनिल यादव, दिलीप सरोज, मधुकर आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed