फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   For testifying against the inspector, the family was beaten by the home guard along with his associates.

Prayagraj : दरोगा के खिलाफ गवाही देने पर परिवार को होमगार्ड ने साथियों संग मिलकर पीटा

Wed, 29 Nov 2023 02:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Nov 2023 02:03 PM IST
सार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिंगरौर उपहार निवासी अयोध्या प्रसाद अपनी पत्नी के साथ मंगलवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। अयोध्या प्रसाद ने जनसुनवाई कर रहे एडिशनल डीसीपी क्राइम सतीश चंद्र को बताया कि रिश्वत लेने के एक मामले में दरोगा आशीष राय के खिलाफ वह गवाह है।

विज्ञापन
For testifying against the inspector, the family was beaten by the home guard along with his associates.
मारपीट। - फोटो : social media

विस्तार

रिश्वत लेने के आरोपी दरोगा के खिलाफ गवाही देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। गवाही देकर घर लौटते ही पीड़ित और उसके पूरे परिवार को आरोपी दरोगा के साथी होमगार्ड ने साथियों संग मिलकर पीटा। दोबारा गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। मंंगलवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में दंपती ने एडिशनल डीसीपी क्राइम सतीश चंद्र से मामले की शिकायत की। उन्होंने मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिंगरौर उपहार निवासी अयोध्या प्रसाद अपनी पत्नी के साथ मंगलवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। अयोध्या प्रसाद ने जनसुनवाई कर रहे एडिशनल डीसीपी क्राइम सतीश चंद्र को बताया कि रिश्वत लेने के एक मामले में दरोगा आशीष राय के खिलाफ वह गवाह है। दरोगा व उसके सहयोगी मुकदमे में सुलह के लिए दबाव बना रहे हैं। सुलह न करने पर परिवार को जान से मारने की धमकियां दिलाई जा रही हैं। 24 नवंबर को जब वह भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में आरोपी दरोगा आशीष राय के खिलाफ साक्ष्य देकर घर आया तो आरोपी होमगार्ड अपने चार अन्य साथियों के साथ पहले से ही उसके घर पर मौजूद था।
विज्ञापन


आरोपी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे पीटने लगे। उसकी पत्नी विटोला देवी, बेटी मनीषा, दर्शना, बेटे उचित कुमार व उत्तम ने बचाने की कोशिश की आरोपियो ने उन्हें भी पीटा। शोरगुल सुनकर लोगों की भीड़ जुटती देख होमगार्ड अपने साथियों के चला गया। इस मामले की शिकायत नवाबगंज थाने लेकर गए तो वहां सुनवाई नहीं हुई। एसीपी गंगानगर ने बताया कि अयोध्या प्रसाद का करीब एक महीने पहले एक मामला संज्ञान था, जिसमें जांच की गई थी। 24 नवंबर का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed