{"_id":"34be903aa367352c2d05e1e0c30277c7","slug":"for-not-providing-free-electricity-from-the-generator-kicked-shot-critical-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरेटर से मुफ्त बिजली न देने पर मारी गोली, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरेटर से मुफ्त बिजली न देने पर मारी गोली, हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 12 Jul 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। कटरा के कारपेंटरी चौराहे पर जनरेटर से मुफ्त बिजली की सप्लाई न देने पर शनिवार रात जनरेटर मालिक और सब्जी विक्रेता के बीच कहासुनी हो गई। विवाद होते देख दोनों तरफ से भी कई लोग आ गए। मारपीट में गोली और बम भी चला। जिसमें जनरेटर मालिक के पेट में गोली लगी। वहीं मारपीट में सब्जी विक्रेता भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। फायरिंग और बमबाजी के बाद चौराहे पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बेली अस्पताल में गया।
बहरिया के रुद्रपुर का राजकुमार एलआईसी एजेंट है। वह कैंट के कमलानगर में किराए पर रहता है और क टरा में कारपेंटरी चौराहे पर जनरेटर से फुटपाथ पर दुकान चलाने वाले सब्जी वालों को बिजली की सप्लाई भी करता है। पुराना कटरा का अजय उर्फ अज्जू बर्फ का धंधा करता है। उसकी कारपेंटरी चौराहे पर उसकी सब्जी की दुकान है। रात में लगभग साढ़े आठ बजे वह राजकुमार के पास पहुंचा और जनरेटर से दुकान के लिए बिजली सप्लाई देने को कहा। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
राजकुमार ने अजय को मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद अजय अपने दोस्तों कलीम और रोहित के साथ पहुंचा और राजकुमार से विवाद करने लगा। कहासुनी होते देख राजकुमार की तरफ से भी कई लोग आ गए और मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान गोली और बमबाजी से चौराहे पर अफरातफरी मच गई। राजकुमार के पेट में गोली लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा तो लोग भाग निकले। मारपीट में अजय का सिर फट गया। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल राजकुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अजय एसआरएन अस्पताल में भर्ती है। सीओ कर्नलगंज वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जनरेटर से मुफ्त में बिजली देने को लेकर राजकुमार और अजय के बीच विवाद हुआ था। अभी तहरीर नहीं मिली है। अन्य जिन लोगों का नाम सामने आया है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। राजकुमार के खिलाफ लोगों ने बताया कि कई मुकदमे दर्ज हैं। इस बारे में पता लगाया जा रहा है।