फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   For Diploma Admission in IERT from today, the last date is 22 July

आईईआरटी में डिप्लोमा प्रवेश के लिए आज से, अंतिम तिथि 22 जुलाई

Mon, 07 Jun 2021 08:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Jun 2021 08:28 PM IST
सार

  • डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए 24 अगस्त, मैनेजमेंट के लिए 27 अगस्त को होगी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
For Diploma Admission in IERT from today, the last date is 22 July
education - फोटो : Demo Pic

विस्तार

इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नालॉजी (आईईआरटी) में नए शैक्षिक सत्र 2021-22 में डिप्लोमा इंजीनियरिंग सहित दूसरे कोर्स में प्रवेश के लिए आठ जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। संस्थान की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई तय की गई है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए प्रवेश परीक्षा 24 अगस्त एवं मैनेजमेंट के लिए 27 अगस्त को ऑफलाइन मोड में प्रवेश परीक्षा होगी। 
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक डॉ. विमल कुमार मिश्र के अनुसार प्रवेश परीक्षा शहर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर प्रात: नौ से 12 बजे के बीच होगी। संस्थान की ओर से बीते सत्र में 12 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी, कोरोना संक्रमण के चलते आवेदन में देरी हुई थी। आईईआरटी में डिप्लोमा के सभी कोर्स में कुल 1275 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। संस्थान की ओर से तीन एवं दो वर्षीय पाठ्यक्रम का संचालन होता है। तीन वर्षीय कोर्स में 13 ब्रांच में प्रवेश होगा।  डिप्लोमा की 75-75 सीटों के सापेक्ष प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन


संस्थान में संचालित डिप्लोमा कोर्स
इलेक्ट्रिकल, सिविल, सिविल कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी, सिविल पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स, इंस्टूमेंटेनश एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल ऑटो मोबाइल, मैकेनिकल पॉवर प्लांट, मैकेनिकल प्रोडक्शन, मैकेनिकल रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर, मैकेनिकल टूल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल ट्यूबेल इंजीनियरिंग और प्लास्टिक इंजीनियरिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्षीय डिप्लोमा पीडीसीए (पोस्ट डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लिकेशन) में 30 और मैनेजमेंट के तीन ब्राचों में 225 सीटों के सापेक्ष प्रवेश होंगे। संस्थान के परीक्षा सचिव डॉ. केबी सिंह ने बताया कि नए सत्र में प्रवेश के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed