फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Follow natural justice without undue action

प्राकृतिक न्याय का पालन किए बिना कार्रवाई अनुचित

Sun, 31 Jan 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 31 Jan 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Follow natural justice without undue action

हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में कहा है कि अपराध की प्रकृति चाहे जितनी गंभीर हो बिना जांच और आरोपी को सुनवाई का मौका दिए कार्रवाई करना अनुचित है। कार्रवाई से पहले प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन किया जाना जरूरी है। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस संबंध में एकल पीठ के फैसले को बहाल रखते हुए कर्मचारी की बर्खास्तगी का आदेश रद्द करने को सही करार दिया है। अनारदेवी खंडेलवाल महिला पालीटेक्निक के अधिकृत नियंत्रक की विशेष अपील को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन

अपील दाखिल कर एकल पीठ के निर्णय को चुनौती दी गई थी। कालेज के लिपिक पर आर्थिक घोटाले और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी प्राप्त करने का गंभीर आरोप था। विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे 26 अप्रैल 1993 को आरोप पत्र दिया गया, इसके बाद सीधे बर्खास्तगी की कार्रवाई कर दी गई। आरोपी क्लर्क ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। याचिका कई वर्षों तक लंबित रही। नौ दिसंबर 2015 को एकल न्यायपीठ ने निर्णय सुनाया कि जांच अधिकारी ने गलत तरीके से जांच की। 

विज्ञापन

बिना किसी गवाह और साक्ष्य के आधार पर कर्मचारी पर आरोप सिद्ध कर दिया गया। कोर्ट ने माना कि जांच गलत तरीके से की गई है। हालांकि, एकल पीठ ने सही तरीके से विभागीय जांच पूरी करने और तब तक कर्मचारी को निलंबित रखने की छूट दी थी। एकल पीठ के आदेश को विशेष अपील में चुनौती दी गई थी। मुख्य न्यायमूर्ति डॉ. डीवाई चंद्रचूड और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ ने एकल जज के निर्णय को सही करार देते हुए कहा कि इस मामले में नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत का पालन नहीं किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed