फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fog batters 'Kavach'; Railways helpless.

Prayagraj News: कवच पर कोहरे का प्रहार, रेलवे बेबस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Fog batters 'Kavach'; Railways helpless.
ट्रेनों में हादसों को रोकने के लिए आधुनिक ‘कवच’ प्रणाली के लाख दावों के बावजूद, सर्दी में छाने वाला घना कोहरा एक बार फिर भारी पड़ता दिख रहा है। दृश्यता शून्य होने और तकनीकी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने आगामी कोहरे के मौसम के मद्देनजर कई प्रमुख ट्रेनों के पहियों को ब्रेक लगा दिए हैं। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डाॅ. शिवम शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। कोहरा नहीं पड़ने की स्थिति में भी ट्रेनें रद्द ही रहेंगी।
विज्ञापन

प्रयागराज और आसपास के रूटों से गुजरने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी तो कुछ के फेरों में कटौती की गई है। प्रयागराज-मुजफ्फरपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस (14112) दो दिसंबर से 24 फरवरी 2027 तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

वापसी में मुजफ्फरपुर-प्रयागराज द्वि-साप्ताहिक (14111) भी दो दिसंबर से 24 फरवरी 2027 तक नहीं चलेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता (22198/22197) साप्ताहिक ट्रेन दिसंबर से फरवरी के अंत तक पूरी तरह रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके फेरों में कटौती
कई ट्रेनों के फेरों में भी कटौती की गई है। ग्वालियर-बरौनी (11123) तीन दिसंबर से 25 फरवरी 2027 तक प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को, बरौनी-ग्वालियर (11124) चार दिसंबर से 26 फरवरी 2027 तक हर मंगलवार एवं शुक्रवार को निरस्त रहेगी।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ (11109) और लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (11110) पांच दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक शनिवार और रविवार को नहीं चलेगी। कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी दोनों ओर से एक दिसंबर से 27 फरवरी 2027 तक हर मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को निरस्त रहेंगी।
आगरा फोर्ट-लखनऊ (12180) जंक्शन और लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट (12179) पांच दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक शनिवार और रविवार को संचालित नहीं होंगी। आगरा कैंट-होशियारपुर (11905) दो दिसंबर से 26 फरवरी 2027 तक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को और होशियारपुर-आगरा कैंट (11906) तीन दिसंबर से 27 फरवरी 2027 तक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को निरस्त रहेगी।

मथुरा नहीं जाएगी चंबल एक्सप्रेस
कोहरे के कारण कुछ ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण भी किया गया है। हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस (12177) चार दिसंबर से 26 फरवरी 2027 तक आगरा कैंट और मथुरा के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी, जबकि मथुरा-हावड़ा (12178) सात दिसंबर से 22 फरवरी 2027 तक मथुरा से आगरा कैंट के बीच नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed