Prayagraj : अलविदा जुमा की नमाज पर नमाजियों पर बरसाए फूल, सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सर्वधर्म सहयोगियों के साथ प्रयागराज के चौक स्थित जामा मस्जिद मार्ग में नमाजियों के नमाज पढ़कर बाहर प्रस्थान करने पर इत्र व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सर्वधर्म सहयोगियों के साथ प्रयागराज के चौक स्थित जामा मस्जिद मार्ग में नमाजियों के नमाज पढ़कर बाहर प्रस्थान करने पर इत्र व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पतविंदर सिंह ने कहा कि रमजान का सार शांति, धैर्य और कृतज्ञता के संदेश में निहित है। सांप्रदायिक सद्भाव की सच्ची भावना को अपनाने से विभाजन और कलह पर विजय मिलती है।
मो.जुबैर ने कहा कि एकजुटता, करुणा और आपसी सम्मान की भावना धार्मिक और सांस्कृतिक सीमाओं को पार कर जाती है, जिससे एकता और समझ का माहौल बनता है। रमजान मुख्य रूप से आत्म-अनुशासन, भक्ति और आध्यात्मिक विकास का समय है। वंचितों के प्रति सहानुभूति बढ़ती है। दान और उदारता के मूल्यों को बल मिलता है।
मो. अबरार ने कहा कि सबसे पवित्र महीना रमजान सिर्फ रोजे और प्रार्थना का समय नहीं है, बल्कि यह सांप्रदायिक,सद्भाव,शांतिपूर्ण सह- अस्तित्व और साझा संस्कृतिक विकसित के आदर्शों को खूबसूरती से दर्शाता है। इस मौके पर शैलेंद्र दास, सत्यम होंडा, मो.जुबैर, मो.अबरार, मो.असद, बबली, कोनिका दास, दलजीत कौर, हरमनजी सिंह, पं दामोदर, सरदार पतविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.