गाजे-बाजे संग चले गजानन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान गणेश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को गणेश नवयुवक संघ की ओर सेे बादशाही मंडी स्थित बड़े गणेश मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। महापौर अभिलाषा गुप्ता एवं पूर्व महापौर डा.के.पी. श्रीवास्तव की ओर से गणेश प्रतिमा की आरती पूजा से शुुरुआत के बाद आचार्य फूलचंद्र शुक्ला की अगुवाई में निकाली गई शोभायात्रा जानसेनगंज चौराहा, विवेकानंद मार्ग, साउथ मलाका चौराहा, हिंदी साहित्य सम्मेलन मार्ग, रामभवन चौराहा, मोती पार्क, मानसरोवर, जीरो रोड, जवाहर स्क्वायर, लोकनाथ, कोतवाली, लालडिग्गी, बजाजा पट्टी से घंटाघर होते हुए मंदिर पहुंच कर पूरी हुई।
इसमें हाथी घोड़े, ध्वजा पताका के साथ शिव परिवार ,भगवान गणेश एवं बांके बिहारी के लीला प्रसंगों पर आधारित लीला चौकियां शामिल थी। स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के प्रवक्ता ओंकार नाथ त्रिपाठी ने उनका संदेश पढ़ा। पूर्व मंत्री नंदगोपाल नंदी ने माल्यार्पण किया। 21वैदिक आचार्यों ने गणेश महायज्ञ कराया। शोभायात्रा में बसंत लाल आजाद, अनूप वर्मा, नेम यादव, राजीव श्रीवास्तव, सत्येंद्र चोपड़ा, कुसुमलता, विकास केसरवानी आदि थे।
वहीं सत्तीचौरा से भी गजानन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो विभिन्न रास्तों से होकर बलुआघाट चौराहे पर पहुंचकर पूरी हुई। उद्घाटन पूर्व मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी जबकि समापन पर महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने आरती उतारी। कार्यक्रम में ओमप्रकाश द्विवेदी, पार्षद सतीश केसरवानी, सुमित श्रीवास्तव, उदयप्रताप सिंह,हरीश त्रिपाठी, मोनू गुप्ता आदि शामिल थे।
पुत्र के सुख सौभाग्य की मंगलकामना, दीर्घायु के लिए माताओं ने बुधवार को संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत रखा। निर्जला व्रत के बाद रात में चंद्रोदय पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा अर्चन हुई। गणेश जी को तिल और गुड़ से बने लड्डुओं का भोग लगाया गया। शकरकंद एवं मौसम के फल चढ़ाए गए। तिल गुड़ के बने भेंडे को पुत्र ने काटा और घर की बड़ी बूढ़ी ने गणेश चौथ की कहानियां कहीं। संतान की दीर्घायु और सुख सौभाग्य का आशीष मांगा गया। बुजुर्गों के आशीर्वाद के बाद शकरकंद और तिल के बने लड्डुओं का प्रसाद ग्रहण किया। व्रत का पारण सुबह पूजा अर्चना और गंगा स्नान के बाद होगा।