फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five-year-old girl dies after being hit by a car

Prayagraj News: कार की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत

Thu, 09 Jul 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 09 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old girl dies after being hit by a car
मृतक बच्ची चाहत की फाइल फोटो - फोटो : samvad
नरैना गांव के सामने बुधवार दोपहर अज्ञात कार की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोरांव थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी राजेश कुमार अपनी रिश्तेदारी में नरैना गांव स्थित कुशगढ़ मंदिर गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी पांच वर्षीय बेटी चाहत घर के बाहर से अचानक सड़क पर आ गई। इसी दौरान वह कार की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची वाहन में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मां कुसुम देवी का हाल-बेहाल हो गया। राजेश कुमार की बड़ी बेटी अंजनी की शादी हो चुकी है, जबकि सीमा, निशा, निहारिका, मुस्कान और सबसे छोटी चाहत परिवार के साथ रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

मृतक बच्ची चाहत की फाइल फोटो

मृतक बच्ची चाहत की फाइल फोटो- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed