फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   five teachers caught in unfare means during exam

मोबाइल से नकल कराते पकड़े गए पांच कक्ष निरीक्षक

Sun, 15 Mar 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
five teachers caught in unfare means during exam
five teachers caught in unfare means during exam
दो कक्ष निरीक्षक बोलकर करा रहे थे नकल, उड़ाका दल ने पकड़ा
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा के दौरान पांच कक्ष निरीक्षकों मोबाइल फोन से नकल कराते पकड़े गए। वहीं, दो कक्ष निरीक्षक बोलकर नकल करते हुए पकड़े गए। इसके अलावा 20 छात्र-छात्राओं को भी उड़ाका दल ने नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षा के दौरान उड़ाका दल ने ईश्वरदीन भगवत सिंह महाविद्यालय, डेंडासई, धाता, खागा फतेहपुर में 13 मार्च को द्वितीय पाली की परीक्षा में उड़ाका दल ने दो कक्ष निरीक्षकों को बोलकर नकल कराते हुए पकड़ा, जिसका लिखित प्रमाण उड़ाका दल ने केंद्राध्यक्ष से लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन तक को सौंप दिया हैं। वहीं, 14 मार्च को निवेदिता सिंह गर्ल्स डिग्री कॉलेज, फतेहपुर में चार कक्ष निरीक्षकों को मोबाइल द्वारा नकल करते हुए पकड़ा गया। चारों के मोबाइल फोन जब्त कर विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दिए गए।
विज्ञापन

वहीं, टीआरएस डिग्री कॉलेज कौशांबी में भी एक कक्ष निरीक्षक को मोबाइल से नकल कराते हुए पकड़ा गया, जिसका फोन उड़ाका दल ने जब्त कर लिया। इसके अलावा कामता सिंह गर्ल्स डिग्री कॉलेज झूंसी में प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान छह परीक्षार्थियों, राम दुलार सिंह महाविद्यालय सहसों में आठ और विद्यावती देवी महाविद्यालय दयाराम, मऊआइमा में छह परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इविवि की परीक्षा में पकड़ा गया एक नकलची
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा के दौरान शनिवार को इविवि के परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया। शनिवार को बीए प्रथम वर्ष शिक्षाशास्त्र, बीए द्वितीय वर्ष संस्कृत, अरबी फारसी, बीए तृतीय वर्ष अंग्रेजी, बीए त़ृतीय एवं द्वितीय वर्ष जियोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री और बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed