फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five properties of Ashraf's brother-in-law Saddam marked

Prayagraj News: अशरफ के साले सद्दाम की पांच संपत्तियां चिह्नित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Five properties of Ashraf's brother-in-law Saddam marked
माफिया खालिद अजीम उर्फ अशरफ के साले अब्दुल समद उर्फ सद्दाम की हिस्ट्रीशीट खोलने के बाद अब पुलिस उसकी अपराध से अर्जित संपत्ति पर शिकंजा कसने वाली है। कमिश्नरेट पुलिस ने सद्दाम की पांच संपत्तियांं चिह्नित की हैं। इनके बारे में जानकारी मिली है कि उन्हें बनाने में अपराध से अर्जित रुपये का इस्तेमाल किया गया। इनमें एक लग्जरी कार व चार बेशकीमती जमीनें हैं। इसके संबंध में एक रिपोर्ट बरेली पुलिस को भेजे जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

सद्दाम मौजूदा समय में बदायूं जेल में बंद है। पिछले सितंबर में उसे दिल्ली से एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। वांछित होने के कारण उसे बरेली पुलिस को सौंपा गया, जहां से कुछ दिनों उसकी जेल बदल दी गई। बरेली पुलिस ने उस पर गैंगस्टर भी लगाया है। इधर, कमिश्नरेट पुलिस को इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि अशरफ के जेल जाने के बाद से उसके तमाम अवैध कारोबार में रकम की वसूली व निवेश का काम सद्दाम ने ही संभाला था। उसने न सिर्फ इन रुपयों से बहन जैनब, बल्कि अपने नाम भी संपत्तियां बनाईं।
विज्ञापन

इन्हीं में से पांच संपत्तियों को कमिश्नरेट पुलिस ने चिह्नित किया है। इनमें एक फॉर्च्यूनर कार और चार जमीनें हैं, जो हटवा व आसपास के इलाकों में स्थित हैं। पुलिस को गाड़ी से संबंधित विवरण मिल गया है, जबकि जमीनों के संबंध में दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पड़ताल अभी प्रारंभिक स्तर पर है, लेकिन पांच संपत्तियाें के बारे में पता चला है। इन्हें गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया जाएगा। पूरी जानकारी एकत्रित करने के बाद बरेली पुलिस को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंग में कुल 11 लोग, प्रयागराज का आतिन जफर भी शामिल
सद्दाम पर बरेली पुलिस ने पिछले साल मार्च में गैंगस्टर लगाया था। इस गैंग में कुुल 11 लोग शामिल हैं, जिनका लीडर सद्दाम है। इस गैंग में सद्दाम के अलावा प्रयागराज के एक आतिन जफर का नाम भी शामिल है। आतिन उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य शूटर व अतीक अहमद के बेटे असद का दाेस्त है। असद को भगाने में और बरेली जेल में अवैध तरीके से अशरफ से मुलाकात करने वालों में आतिन भी शामिल था। वह चकिया निवासी जफरुल्लाह का बेटा है, जो देवरिया जेल कांड में अतीक के बेटे उमर के साथ लखनऊ जेल में निरुद्ध है। वह मौजूद समय में रामपुर जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed