फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five people, including an ASI, defrauded of ₹4.64 lakh; swindled by the lure of a refund.

Cyber Crime : एएसआई समेत पांच लोगों से 4.64 लाख रुपये की ठगी, रिफंड का लालच देकर लगाई चपत

Sun, 21 Jun 2026 07:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jun 2026 07:18 PM IST
सार

साइबर ठगों ने चतुर्थ वाहिनी पीएसी में रहने वाले अभिसूचना विभाग के एएसआई समेत पांच लोगों से 4.64 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर, ऑनलाइन शॉपिंग, गैस बुकिंग और रिफंड का लालच देकर चपत लगाई।

विज्ञापन
Five people, including an ASI, defrauded of ₹4.64 lakh; swindled by the lure of a refund.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

साइबर ठगों ने चतुर्थ वाहिनी पीएसी में रहने वाले अभिसूचना विभाग के एएसआई समेत पांच लोगों से 4.64 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर, ऑनलाइन शॉपिंग, गैस बुकिंग और रिफंड का लालच देकर चपत लगाई। सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सिविल लाइंस निवासी छाया हरदहा ने ऑनलाइन क्रीम का ऑर्डर किया था। 13 जून को एक व्यक्ति ने खुद को मुंबई डिस्पैच टीम का कर्मचारी बताकर फोन किया। तत्काल डिलीवरी के नाम पर क्यूआर कोड भेजकर भुगतान कराया। बाद में रिफंड के नाम पर अलग-अलग ट्रांजेक्शन कराकर 82,256 रुपये खाते से निकलवा लिए।

विज्ञापन


थॉर्नहिल रोड स्थित बिशप हाउस निवासी बिबिन एक्का को 10 जून को एक व्यक्ति ने फोन कर अपना नाम विकास साहनी बताया। मदद के नाम पर विश्वास में लेकर अलग-अलग खातों में 2,03,989 रुपये ट्रांसफर करा लिए। चतुर्थ वाहिनी पीएसी में रहने वाले अभिसूचना विभाग के एसआई को एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताया। उसने कहा कि क्रेडिट कार्ड से दो बार कटे रुपये वापस किए जाएंगे। जानकारी साझा करने पर उनके क्रेडिट कार्ड से 49,998 रुपये कट गए।
विज्ञापन


जॉर्जटाउन क्षेत्र की प्रीति श्रीवास्तव को एक व्यक्ति ने खुद को एक गैस कंपनी का कर्मचारी बताकर फोन किया। व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी, जिसे डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया और खाते से 95 हजार रुपये कट गए। खुल्दाबाद के गाड़ीवान टोला निवासी मंदाकिनी साहू 10 जून को देवघाट स्थित एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। वहां युवक ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद उनके खाते से 33 हजार रुपये निकाल लिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed