फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five more deaths from cold

ठंड से पांच और मौतें

Mon, 22 Dec 2014 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Mon, 22 Dec 2014 01:52 AM IST
विज्ञापन
Five more deaths from cold
इलाहाबाद। मौसम के बदले मिजाज और पिछले कई दिनों से जारी कंपा देने वाली ठंड आम आदमी पर भारी पड़ रही है। जिले के गंगापार और यमुनापार में ठंड से रविवार को भी पांच लोगों की मौत हो गई। बारा एनटीपीसी में निर्माणाधीन कालोनी में मजदूरी कर रहे बिहार के खगड़िया जिले के आजम नगर निवासी शकील अहमद की मौत हो गई। दूसरी ओर हंडिया क्षेत्र के भूपट्टी गांव निवासी हरिशंकर मिश्र की पत्नी शांति देवी की ठंड लगने से मौत हो गई। यमुनापार के बारा क्षेत्र में सेहुड़ा गांव निवासी रामनरेश आदिवासी की ठंड से मौत की सूचना है। वहीं गंगापार के भिक्खनपुर गांव निवासी ननकी देवी (58 वर्ष) और कौड़िहार निवासी महमूदन (62 वर्ष) की भी ठंड से मौत की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से जारी शीतलहर से जिले में अब तक 25 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। इन सभी मौतों की जानकारी परिजनाें की ओर से दी गई है। दूसरी ओर रविवार को भी मौसम का मिजाज दिन भर बिगड़ा रहा। सुबह कोहरे का असर रहा। हालांकि नौ बजे के आसपास राहत मिली। पछुवा का असर दिन भर रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को न्यूनतम पारा नौ डिग्री और अधिकतम पारा 19 डिग्री दर्ज किया। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के हिमालयी इलाकों में जारी बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ी है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि शनिवार तक  थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed