फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five lakh rupees by car, looted robbers

कार से पांच लाख रुपये उड़ाए, दबोचे गए लुटेरे

Sat, 16 Sep 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 16 Sep 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees by car, looted robbers
वारदात
बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार दोपहर सोरांव इलाके में शिवगढ़ मंडी समिति के सामने गल्ला कारोबारी का कार का कांच तोड़कर सवा पांच लाख रुपये से भरा बैग उड़ा दिया। हल्ला मचा तो भाग रहे बाइक सवार बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया। बदमाशों ने बाइक से उतरकर भाने की कोशिश की मगर गांव वालों ने दबोचा और पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। एक युवक ने बदमाशों के बैग से नगदी चुरा ली थी जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन


कौड़िहार में रहने वाले गल्ला तिलहन कारोबारी राधेश्याम केसरवानी ने शुक्रवार को अपने कर्मचारी मुकेश केसरवानी को शहर में स्टेट बैंक से पैसे निकालने भेजा। मुकेश ने बैंक से पांच लाख बीस हजार रुपये लेकर बैग में भरा और आल्टो कार की अगली सीट पर रखकर शिवगढ़ मंडी समिति पहुंचा। वह कार लॉक कर गेट पास बनवाने के लिए मंडी समिति कार्यालय चला गया। वह मंडी समिति पहुचा तभी पल्सर बाइक पर दो बदमाश कार के पास पहुंचे और अगला कांच तोड़कर सीट पर रखा नगदी भरा बैग उठा लिया। मुकेश ने देखा तो शोर मचाते हुए उधर दौड़ा। बदमाश बाइक पर उसरही की तरफ भागे। मुकेश ने कार से पीछा कर लिया।
विज्ञापन


हल्ला सुनकर गांव वाले भी सतर्क हो गए थे। बदमाश बाइक पर पहुंचे तो लोगों ने घेर लिया। भीड़ से बचने के लिए वे पंचायत भवन की तरफ जाकर बाइक से उतरकर पैदल भागने लगे। मगर ग्रामीणों ने हर तरफ से घेरकर दबोच लिया। दोनों बदमाशों को जमकर पीटा। तभी पीछे से मुकेश के साथ पुलिस भी पहुंच गई। बदमाशों के पास बैग तो मिला लेकिन उसमें पैसे नदारद थे। यह देख पुलिसवाले भी सन्न रह गए। बदमाशों को थाने ले जाया गया जबकि पुलिसकर्मी गांव में यह पता लगाने में जुट गए कि पैसे कहां गए। रात में पता चला कि बदमाशों को पीटने के दौरान ही दो-तीन युवकों ने बैग से रकम निकाल ली थी। पुलिस ने गांव के लोगों पर दबाब बनाया तो रात में इन युवकों ने पैसे पुलिस के हवाले कर दिए। पुलिस देर रात तक दोनों बदमाशों से दूसरी घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed