फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five crore rupees recovered from the homes and offices of publishers in Prayagraj

IT Raids: प्रयागराज में प्रकाशकों के घर-दफ्तर से पांच करोड़ रुपये बरामद, देर रात तक चलती रही कार्रवाई

Thu, 07 Dec 2023 08:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 07 Dec 2023 08:20 AM IST
सार

आयकर अफसर के मुताबिक इन रुपयों को बैंक में जमा करा लिया गया है। इसके साथ ही उनके घरों से मिले भूमि और भवनों के दस्तावेजों के अलावा निवेश संबंधी कागजों की सघन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Five crore rupees recovered from the homes and offices of publishers in Prayagraj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आयकर छापा की कार्रवाई के दूसरे दिन बुधवार को दो प्रकाशन समूहों के ठिकानों से पांच करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किए गए। समसामयिक घटनाचक्र के मालिक के चर्चलेन स्थित कार्यालय और आवास से दो करोड़ रुपये मिले। जबकि शिव पब्लिसिंग हाउस के मालिक और उनके भाई के तेलियरगंज, कटरा, जानसेनगंज स्थित घर, प्रिंटिंग प्रेस के अलावा शोरूम से भी तीन करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


पांच-पांच सौ रुपये के नोटों की गड्डियों की मशीनों से गिनती कराई गई। उधर, राजीव प्रकाशन समूह के मालिक के घर, ज्वेलरी शोरूम के अलावा पेपर मिल के दफ्तरों, गोदामों को खंगालने और दस्तावेजों की जांच करने का काम देर रात तक जारी रहा। आयकर अफसरों की 20 से अधिक टीमें दिनभर कारोबारियों के घरों, दफ्तरों और गोदामों का चप्पा-चप्पा खंगालती रहीं। घटनाटचक्र के मालिक संतोष चौधरी घर और दफ्तर में रखे दो करोड़ रुपये से अधिक का हिसाब नहीं दे सके। इसे बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


शिव पब्लिसिंग हाउस के मालिक सुभाष चंद्र गुप्ता के घर से 40 लाख रुपये मिले। हिसाब न मिलने के बाद इन रुपयों को भी आयकर विभाग ने जब्त कर लिया। शिव पब्लिसिंग हाउस के मालिक के भाई के ठिकानों से भी नकदी मिली है। आयकर विभाग के एक बड़े अधिकारी ने अब तक की इस कार्रवाई में पांच करोड़ रुपये बरामद किए जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर अफसर के मुताबिक इन रुपयों को बैंक में जमा करा लिया गया है। इसके साथ ही उनके घरों से मिले भूमि और भवनों के दस्तावेजों के अलावा निवेश संबंधी कागजों की सघन जांच की जा रही है। उधर, राजीव प्रकाशन समूह के ज्वेलरी शोरूमों, पेपर मिल गोदाम और दफ्तरों के अलावा घरों के बाहर देर रात तक पुलिस का पहरा लगा रहा और सर्च की कार्रवाई जारी रही। इनके लेनदेन के रिकॉर्ड के अलावा लैपटॉप, कंप्यूटर में दर्ज आंकड़ों का मिलान किया जाता रहा। इस प्रकाशन समूह के दिल्ली और मुंबई के घरों, प्रतिष्ठानों में भी जांच जारी रही। जांच की कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed