फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five crore paid to laborers in Prayagraj: Siddharth Nath

प्रयागराज में श्रमिकों को पांच करोड़ का किया भुगतान: सिद्धार्थनाथ

Sun, 31 May 2020 01:17 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 May 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Five crore paid to laborers in Prayagraj: Siddharth Nath
योगी सरकार ने किसानों का कर्ज किया माफ - फोटो : ani
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को दावा किया कि प्रयागराज में बंद पड़ी लगभग 250 औद्योगिक इकाइयों द्वारा लॉकडाउन अवधि में सरकार के निर्देश पर श्रमिकों को वेतन के रूप में लगभग 5 करोड़ रुपये भुगतान किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रयागराज में लॉकडाउन अवधि में प्रभावित अर्थव्यवस्था को पुन: पटरी पर लाने के उद्देश्य से तकरीबन 8,000 छोटी बड़ी इकाइयों में उत्पादन कार्य शुरू कराया गया, इससे लगभग चालीस हजार लोगों को रोजगार मिला। सिद्धार्थनाथ ने यह बातें अपने आवास पर पार्टी के पदाधिकारियों से हुई वार्ता के दौरान कहीं। 
विज्ञापन


राजापुर स्थित अपने आवास पर मंत्री ने कहा कि प्रयागराज में वेंटिलेटर के पार्ट्स का निर्माण शुरू कराया जाना विशेष उपलब्धि का विषय रहा। नैनी स्थित वी के कनेक्टर द्वारा प्रतिदिन 400 वेंटिलेटर का पार्ट्स तैयार किया जा रहा है, जो बंगलूरू में असेंबल हेतु भेजा जा रहा है। इसके अलावा त्रिवेणी इलेक्ट्रोप्लास्ट द्वारा सर्जिकल मास्क की एक बड़ी इकाई स्थापित की जा रही है, जिसमें प्रतिदिन एक लाख मास्क तैयार होगा।
विज्ञापन


कहा कि महाराष्ट्र, राजस्थान आदि राज्यों से वापस आए प्रदेश के श्रमिकों, कारीगरों हेतु उद्योग विभाग ओडीओपी योजनांतर्गत बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद प्रयागराज में फूड प्रोसेसिंग को ओडीओपी में सम्मिलित कर लिया गया है, जिसमें दुग्ध उत्पादन, आचार, जैम जेली, मुरब्बा तथा बेकरी ट्रेडों में बड़े पैमाने पर लोगों को अतिशीघ्र प्रशिक्षण प्रदान कर नि:शुल्क किट का वितरण कर आना जाना है, ताकि वे अपना स्वयं का रोजगार कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवासी कारीगरों को बड़े पैमाने पर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं ओडीओपी योजनांतर्गत लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। लॉकडाउन के दौरान उद्योग विभाग द्वारा समस्त इकाइयों को पास की सुविधा उपलब्ध कराई गई , जिस कारण उसमें उत्पादन कार्य प्रारंभ हो गया । सरकार का संकल्प है कि 11 लाख प्रवासी श्रमिकों के हाथों में काम देने का जो जल्द ही शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed