Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   First shine, then shown to CM

पहले चमकाया, फिर सीएम को दिखाया

Mon, 05 Jun 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 05 Jun 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
First shine, then shown to CM
allahabad
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को औचक निरीक्षण करने स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचे तो उन्हें सब कुछ ‘ओके’ मिला। उन्हें दिखाने के लिए अस्पताल परिसर से लेकर वार्ड और बरामदे तक को इस कदर चमकाया गया था कि वहां पहुंचे मरीजों के साथ वार्डों में भर्ती मरीज भी हैरत में रहे। बाथरूम साफ कर, चादरें बदली गईं और मरीजों को बिस्तर पर दवाएं दी गईं। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने मरीजों से हाल चाल पूछा। कई मरीजों ने दवाएं न मिलने की शिकायत की। सीएम ने जो कुछ देखा उससे संतुष्ट रहे लेकिन प्राचार्य को अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कर मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के दौरे और औचक निरीक्षण के लिए एमएलएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने करीब दस दिन पहले तैयारी शुरू कर दी थी। चिल्ड्रेन और एसआरएन अस्पताल में साफ-सफाई के साथ रंग रोगन किया गया। मशीन से घिसाई कराकर फर्श चमकाई गईं। वार्डों में पड़े पलंग भी रंगे गए। कूड़े और गंदगी से पटे वार्डों के शौचालयों को चकाचक किया गया। शनिवार देर रात 10 बजे तक फिर रविवार सुबह पांच बजे से सीडीओ की देखरेख में डिप्टी कमिश्नर और कई बीडीओ की टीम ने ब्लाकों से बुलाए गए सफाई कर्मियों ने दोनों अस्पतालों की सफाई कराई।
विज्ञापन

एसआरएन अस्पताल परिसर में सुबह करीब 10.15 बजे सीएम का काफिला पहुंचा।

मुख्यमंत्री योगी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, विधायक हर्ष बाजपेयी, कमिश्नर डॉ. आशीष गोयल, डीएम संजय कुमार और प्रचार्या एसपी सिंह भी थे। सीएम को निरीक्षण के लिए वार्ड नंबर दो में ले जाया गया। यहां हड्डी रोग से पीड़ित मरीज भर्ती किए जाते हैं। सीएम ने बेड नंबर एक पर भर्ती दारागंज के रिक्शा चालक राजू पटेल, जगतपुर के लक्ष्मण सिंह, मेजा के श्यामू, प्रतापगढ़ के मख्खन लाल, अमेठी के अशोक कुमार, प्रतापगढ़ के जनार्दन दुबे, चित्रकूट के अयोध्या प्रसाद, दारागंज के छोटू, प्रतापगढ़ में जेठवारा निवासी राहुल सिंह का हाल लिया। पूछा दवा मिलती है या नहीं, डॉक्टर ठीक इलाज कर रहे हैं या नहीं। फिर 10 नंबर बेड पर भर्ती मरीज करछना के मोहम्मद सगीर का हाल पूछ कर शौचालय का निरीक्षण करने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने विनम्रता से हाथ जोड़कर इस वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों का भी हाल पूछा और बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया। इसके बाद गैलरी में आकर प्रशासनिक विंग से बगल के रास्ते जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के ब्लड डोनेशन कैंप का निरीक्षण किया। जेडीए के डॉ. संतोष सिंह ने शिविर के बारे में बताया। यहां से वापसी के समय डायलिसिस विंग की तरफ जाने वाले रास्ते में ताला बंद देख वह रुके। वहां खड़ी महिलाओं ने सीएम से डायलिसिस में आ रही दिक्कतों के बारे में बता इलाज कराने की गुहार लगाई। सीएम तुरंत अफसरों और प्राचार्य को डायलिसिस विंग के विस्तार और परेशान महिला की परेशानी दूर करने का निर्देश दिया। एसआरएन में करीब 25 मिनट भ्रमण कर सीएम करीब 10.40 बजे निकलने लगे तो गेट के पास संविदा स्टाफ नर्सों ने ज्ञापन देकर अपनी व्यथा सुनाई। कहा कि काम संविदा का रिन्यूवल कर उन्हें स्टाफ नर्सों के समान वेतन दिया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed