फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   First School bank of district open at Kevtahi primary school in Urua Bloc.

प्रयागराजः प्राथमिक विद्यालय केवटाही में खुला जिले का पहला स्कूल बैंक

Sat, 06 Apr 2019 01:07 AM IST
विनोद सिंह अनिल सिद्धार्थ, अमर उजाला, प्रयागराज
अनिल सिद्धार्थ, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
First School bank of district open at Kevtahi primary school in Urua Bloc.
झांसी, शिक्षा, प्राइमरी स्कूल - फोटो : SELF

शैक्षिक सत्र की शुरुआत में ही उरुवा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय केवटाही में बच्चों के स्कूल बैंक की विधिवत शुरुआत की गई। जिले का यह पहला विद्यालय है, जिसमे स्कूली छात्र-छात्राओं को जीरो प्रतिशत दर पर खुशियों का लोन मिलेगा। जिसमें छात्र-छात्राएं यदि किसी कारण से स्टेशनरी नहीं ला पाते हैं, तो स्कूल बैंक उन्हें स्टेशनरी उपलब्ध कराएगा। बैंक की खास बात यह है कि इसमें मैनेजर से लेकर सभी कर्मचारी छात्र छात्राएं ही हैं, वहीं बैंक में बड़ी कक्षा की छात्र-छात्राओं ने छोटी कक्षा की छात्र-छात्राओं के लिए अपनी पुरानी किताबें जमा कराई है।

विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में अक्सर बच्चों के पास कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर और शार्पनर सहित अन्य स्टेशनरी नहीं होती है, इसके ना होने से बच्चों का काम प्रभावित होता है। बच्चों की इस समस्या को दूर करने के लिए प्राथमिक विद्यालय के केवटाही की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शिप्रा ने शिक्षा सत्र के पहले दिन ही स्कूल बैंक की शुरुआत की। शिप्रा ने बताया कि इस स्कूल बैंक में बच्चों के लिए स्टेशनरी का सभी सामान रखा गया है, यदि कोई बच्चा स्कूल में स्टेशनरी का सामान लाना भूल गया है या फिर उसके पास नहीं है तो वह स्कूल बैंक से संपर्क कर जरूरत की स्टेशनरी ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed