फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   First lodge against husband two days ago woman dead bodie found in forest

Prayagraj: दो दिन पहले मांडा के जंगल में मिला था महिला का शव, पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Thu, 12 Sep 2024 02:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Sep 2024 02:08 PM IST
सार

मांडा थाना क्षेत्र के देवकुंड नाथधाम के समीप जंगल में एक अधेड़ महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। महिला के पैर व हाथ पर गहरे जख्म के निशान पाए गए थे। मृतका के पति ने पुलिस को गुमराह करने के लिए जंगली जानवरों के हमले से पत्नी की मौत होने की सूचना दी थी।

विज्ञापन
First lodge against husband two days ago woman dead bodie found in forest
प्रयागराज। - फोटो : संवाद

विस्तार

मांडा थाना क्षेत्र के देवकुंड नाथधाम के समीप जंगल में एक अधेड़ महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। महिला के पैर व हाथ पर गहरे जख्म के निशान पाए गए थे। मृतका के पति ने पुलिस को गुमराह करने के लिए जंगली जानवरों के हमले से पत्नी की मौत होने की सूचना दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेज दिया था। पीएम रिपोर्ट में मारपीट व पक्की सड़क पर गिरने से आई चोट के कारण मौत होने की पुष्टि की गई है।

विज्ञापन


बता दें कि मृतका कलावती (50) पत्नी गेंदालाल कोरांव थाना क्षेत्र के सेमरी बाघराय की निवासी थी। वह बांस से निर्मित डलिया-दौरी बेचती थी। सोमवार को गांवों में फेरी लगाने के लिए वह घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। मंगलवार अलसुबह देवकुंड नाथ धाम के समीप महिला का शव क्षत-विक्षत दशा में पड़ा पाया गया था।
विज्ञापन


शव के पांच मीटर की दूरी पर शराब व गुटखा का खाली पैकेट व चप्पल पाया गया था। मृतका के पति गेंदालाल ने जंगली जानवरों के हमले से पत्नी की मौत होने की मनगढ़त सूचना पुलिस को दी। जबकि मौके पर मौजूद ग्रामीण महिला की मौत को साजिश बता रहे थे। उनका कहना था कि रात्रि के समय एक व्यक्ति महिला के साथ मारपीट कर रहा था। शोरगुल होने पर ग्रामीणों ने दोनों को डाट कर भगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस ग्राम चौकीदार के बेटे की तहरीर पर मृतका के पति के खिलाफ मारपीट व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक कोसडा कला के पुलिस ग्राम चौकीदार अवध नारायण के बेटे संतोष की तहरीर पर मृतका कलावती (50) के पति गेंदा लाल पुत्र गोकुल निवासी सेमरी बाघराय थाना कोरांव के खिलाफ खुद की पत्नी को मारपीट कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।


इस मामले में इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण मारपीट व पक्की सड़क पर गिरने से आई चोट के कारण होने की पुष्टि की गई है। मामले की जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed