फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   First death due to dengue in Prayagraj, infection spread in many new areas, so far 94 cases have been reported

प्रयागराज में डेंगू से पहली मौत, कई नए इलाकों में फैला संक्रमण, अब तक 94 केस सामने आए

Mon, 13 Sep 2021 09:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Sep 2021 09:05 PM IST
सार

मलेरिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक डेंगू से मौत का सोमवार को पहला मामला सामने आया है। सिविल लाइन मंदिर पुलिस चौकी में तैनात एसआई शिखर उपाध्याय की लखनऊ मेदांता में मौत हो गई।

विज्ञापन
First death due to dengue in Prayagraj, infection spread in many new areas, so far 94 cases have been reported
डेंगू के लक्षण और बचाव - फोटो : pexels

विस्तार

डेंगू की चपेट में आकर सोमवार को एक की मौत हो गई। जबकि, सात नए मामले सामने आए हैं। इससे डेंगू का दायरा कई नए इलाकों में बढ़ गया है। उधर, मलेरिया विभाग ने डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए कई इलाकों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराकर निरोधात्मक कार्रवाई की है। लेकिन, जानकारों का कहना है कि डेंगू अभी कई और दिनों तक लोगों को अपनी चपेट में लेगा।

विज्ञापन


मलेरिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक डेंगू से मौत का सोमवार को पहला मामला सामने आया है। सिविल लाइन मंदिर पुलिस चौकी में तैनात एसआई शिखर उपाध्याय की लखनऊ मेदांता में मौत हो गई। वह शहर में ही संक्रमित हुए थे। उपचार के लिए पहले सिविल लाइंस स्थित एक निजी अस्पताल गए थे, लेकिन हालत में सुधार न होने पर वह मेदांता में भर्ती हो गए थे। सोमवार को उनकी मौत हो गई। मलेरिया विभाग उनकी मौत के मामले में पड़ताल कर रहा है।

विज्ञापन

जिले में अब तक 94 मामले सामने आए, 67 शहर में, 27 गांवों में


अब तक जिले में डेंगू के अब तक 94 मामले आ चुके हैं। इसमें शहर में 67 और ग्रामीण इलाकों में 27 मामले सामने आए हैं। जबकि, 10 मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। एक मरीज का उपचार मेदांता में चल रहा है। जबकि बेली में दो, नाजरेथ में तीन, एसआरएन में एक और निजी अस्पताल में तीन मरीज भर्ती हैं। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 16 हो गई है। मलेरियाधिकारी डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि सोमवार को सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

संक्रमितों में दो मरीज शिवकुटी इलाके के हैं। इसके अलावा म्योराबाद, सुलेम सराय, धूमनगंज, छोटा बघाड़ा और न्यू कटरा में एक-एक संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू पर नियंत्रण के लिए सोमवार को शहर और ग्रामीण इलाकों में नियंत्रण के लिए निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। रेलवे कॉलोनी, बघाड़ा, सोहबतियाबाग, सुल्तानपुर भावा, काला डांडा, इस्माइलगंज में एंटीलार्वा का छिड़काव किया गया है। जबकि, बघाड़ा के 37 घरों में, रेलवे कॉलोनी के 35 और इस्माइलगंज के 27 घरों में पैराथ्रम स्प्रे का छिड़काव कराया गया है। 

इस्माइलगंज में हालत ठीक नहीं, जागरूकता के लिए रैली निकाली

इस्माइलगंज में वायरल का प्रकोप अभी कम नहीं हुआ है। वहां जुकाम, बुखार, खांसी, टाइफाइड, डायरिया, पेट की तकलीफें सांस की तकलीफ से सैकड़ों को लोग परेशान हैं। जिला मलेरियाधिकारी डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि उन्होंने इस्माइलगंज इलाके का दौरा कर हालात का जायजा लिया और उन्होंने इस संदर्भ में जिलाधिकारी को भी अवगत कराया है। वहां लोगों को वायरल, बैक्ट्रीया के संक्रमण से बचाने के लिए सीएचसी सोरांव के साथ विभिन्न विभागों कर्मचारियों के साथ मिलकर सोमवार को रैली निकाली और लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही इलाके में कीटनाशक दवा का छिड़काव भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed