{"_id":"6a691cc557d2e11b610d33ba","slug":"first-cut-off-released-for-bsc-maths-second-cut-offs-released-for-bams-and-bvoc-media-production-allahabad-news-c-3-ald1034-938960-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बीएससी मैथ्स की पहली, बीएएमएस व बीवोक मीडिया प्रोडक्शन की दूसरी कटऑफ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बीएससी मैथ्स की पहली, बीएएमएस व बीवोक मीडिया प्रोडक्शन की दूसरी कटऑफ जारी
विज्ञापन
इविवि ने सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की नई कटऑफ सूची जारी कर दी है। बीएससी (मैथ्स) की पहली कटऑफ में अनारक्षित वर्ग के लिए 459 व उससे अधिक और एसटी वर्ग के लिए 213 व उससे अधिक अंक निर्धारित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थी 31 जुलाई सुबह नौ बजे तक शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित कर सकेंगे।
इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के बैचलर ऑफ मीडिया स्टडीज (बीएएमएस) की दूसरी कटऑफ में अनारक्षित 386, ईडब्ल्यूएस 362.08, ओबीसी 344.87, एससी 244.99 और एसटी 85.12 अंक या उससे अधिक वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर मिलेगा। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बृहस्पतिवार शाम पांच बजे निर्धारित की गई है।
इसी प्रकार बीवोक इन मीडिया प्रोडक्शन की दूसरी कटऑफ में अनारक्षित 331.84, ईडब्ल्यूएस 317.81, ओबीसी 292.43 व एससी 276.6 अंक या उससे अधिक वाले अभ्यर्थी बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक शुल्क जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
वहीं, भौतिकी विभाग ने एमएससी फिजिक्स प्रथम सेमेस्टर की सातवीं कटऑफ जारी करते हुए एससी वर्ग के लिए 22 या उससे अधिक अंक निर्धारित किए हैं। इसके अलावा एमएससी बायोटेक्नोलॉजी प्रथम सेमेस्टर की छठी कटऑफ के आधार पर प्रवेश काउंसलिंग 31 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।