फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   first cad machine in hamidia girls school

हमीदिया में छात्राओं के लिए लगी पहली कैड मशीन

Thu, 20 Feb 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
first cad machine in hamidia girls school
first cad machine in hamidia girls school - फोटो : CITY DESK
हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं के लिए बुधवार का दिन कुछ विशेष रहा। कॉलेज में चलाए जा रहे बीवोक, एमवोक के स्किल डेवलपमेंट की छात्राओं के लिए अति आधुनिक मशीन कैड का शुभारंभ राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने किया। कॉलेज में जिले की पहली कैड लैब यानी कम्प्यूटर ऐडेड डिसाइनिंग मशीन शुरू हो गई। पूरी तरह स्वचालित इस मशीन से इंडस्ट्री फिट फैशन डिजाइनिंग में बड़ी संख्या में गारमेंट्स की डिजाइनिंग, पैटर्न और कटिंग का काम एक साथ हो सकेगा। मशीन से जहां एक तरफ मानव शक्ति की बचत होगी, एक भी इंच कपड़ा बर्बाद नहीं होगा। सॉफ्टवेयर आधारित इस बहुउद्देश्यीय मशीन से गारमेंट्स में ब्रांडेड कंपनियो जैसी फिनिशिंग भी प्रोडक्ट्स में आएगी। मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर संगीता श्रीवास्तव ने कहा है की आज टेक्सटाइल देश में कृषि और खाद्य के बाद सबसे अधिक राजस्व एकत्र करने वाला सेक्टर है जिसमे अपार संभावनाएं है। उन्होंने कॉलेज को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। प्राचार्या डॉ. यूसुफा नफीस ने बताया कि यह छात्राओं को आत्म निर्भर बनाने की पहल है। डॉ. रेहाना तारिक ने कॉलेज को बधाई दी। डॉ नसरीन बेगम नेें सभी का आभार व्यक्त किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed