{"_id":"6583fe404e700f599d02b446","slug":"first-batch-of-policemen-arrived-for-deployment-in-magh-mela-41-watch-towers-will-be-built-for-surveillance-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : माघ मेले में तैनाती के लिए पहुंची पुलिसकर्मियाें की पहली खेप, निगरानी के लिए बनेंगे 41 वाच टॉवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : माघ मेले में तैनाती के लिए पहुंची पुलिसकर्मियाें की पहली खेप, निगरानी के लिए बनेंगे 41 वाच टॉवर
Thu, 21 Dec 2023 02:28 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 21 Dec 2023 02:28 PM IST
सार
माघ मेला अधिकारी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि कुल पांच हजार पुलिस फोर्स की तैनाती होनी है, जिनमें से बुधवार को 20 प्रतिशत पुलिस कर्मी आमद हुए हैं। अब इनको ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके बाद दूसरा खेप 25 दिसंबर को आएगा और 31 दिसंबर को माघ मेले में 100 प्रतिशत फोर्स की तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
माघ मेला 2024 : माघ मेले की चल रही तैयारी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
माघ मेले के लिए पुलिसकर्मियाें की आदम बुधवार से शुरू हो गई। पहली खेप में 20 प्रतिशत पुलिसकर्मी तैनाती के लिए पहुंच गए हैं। 31 दिसंबर तक सभी पुलिस कर्मियों की तैनाती हो जाएगी। पूरे माघ मेले की 24 घंटे निगरानी के लिए 13 वाच टावर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
माघ मेला अधिकारी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि कुल पांच हजार पुलिस फोर्स की तैनाती होनी है, जिनमें से बुधवार को 20 प्रतिशत पुलिस कर्मी आमद हुए हैं। अब इनको ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके बाद दूसरा खेप 25 दिसंबर को आएगा और 31 दिसंबर को माघ मेले में 100 प्रतिशत फोर्स की तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि मेले में कुल 10 कंपनी पीएसी, आरएएफ की दो टीमें, एटीएस कमांडो, 250 इंस्पेक्टर, 1500 सिपाही, 500 अग्निशमन कर्मी, 1000 होमगार्ड जिनमें से 800 पुरुष व 200 महिला होमगार्डाें की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले में 13 वाच टावर बनाए जा रहे हैं। इस पर से 24 घंटे माघ मेले की निगरानी की जाएगी। साथ ही 150 सीसीटीवी कैमरों से माघ मेले के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन