{"_id":"6817c5779bbb3941d40d66e1","slug":"firing-over-parking-of-bike-naini-news-c-3-1-hld1039-615786-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बाइक खड़ी करने को लेकर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बाइक खड़ी करने को लेकर फायरिंग
Mon, 05 May 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 05 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। मंसूराबाद बाजार में दुकान के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। थोड़ी देर बाद बाइक सवार दो हमलावर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनाई देते ही बाजार में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग निकले।
बबलू निवासी मंसूराबाद की कपड़े के सिलाई की दुकान पीली बिल्डिंग के पास है। बताया गया कि रविवार रात करीब 8:30 बजे दुकान के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद बाइक सवार दो लोग पहुंचे और दुकानदार पर फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनाई देते ही दुकानदार जान बचाकर घर के अंदर घुस गए।
हमलावर चार राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। बताया गया कि पुलिस ने मौके से चार खोखा बरामद किया है। इसी के साथ चिह्नित हमलावरों के घर दबिश देना शुरू कर दिया। आरोपियों में एक हमलावर की फोटो काफी दिनों से वायरल हो रही है। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी गई है। चौकी प्रभारी मसूराबाद महिपाल सिंह ने बताया कि वाहन पार्किंग को लेकर विवाद हुआ। सरखेलपुर गांव के कुछ लोग पहुंचे और गाली गलौज देते हुए फायरिंग की। आरोपियों के घर दबिश दी गई, दोनों घर छोड़कर फरार हैं।