फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Firing on village head in koundhiyara, shot in hand

कौंधियारा में ग्राम प्रधान पर फायरिंग, हाथ में लगी गोली

Sun, 20 Sep 2020 01:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Firing on village head in koundhiyara, shot in hand
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कौंधियारा के पिपरहटा में शुक्रवार रात ग्राम प्रधान कृष्णराज सिंह को गोली मार दी गई। गोली उनके हाथ में लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना उस वक्त हुई जब वह गांव में ही तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। फिलहाल, उनके भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरी ओर प्रधान ने एक वीडियो जारी कर पुराने दुश्मनों पर आरोप लगाए हैं। गांव में निर्माण को लेकर प्रधान के विरोध में धरना भी चल रहा है।
विज्ञापन


 ग्राम प्रधान कृष्णराज सिंह शुक्रवार रात गांव के ही गंगा यादव के घर तेरहवीं भोज में गए थे। रात में करीब साढ़े ग्यारह बजे वह वापस घर लौट रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर फोन आया और वह पंचायत भवन की ओर चले गए। वह जैसे ही पूर्व माध्यमिक पिपरहटा के पास पहुंचे, दो हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे। उन्होंने कृष्णराज सिंह को गोली मारी दी। गोली उनकी बांह में लग गई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। सूचना पर घर वाले पहुंचे और उन्हें सीएचसी ले जाया गया। वहां से एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


कृष्णराज के भाई देशराज ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक गांव में प्रधान के खिलाफ एक गुट लगातार धरना दे रहा है। वह प्रधान द्वारा कराए गए निर्माणों की जांच की मांग कर रहा है। उन लोगों का धरना शनिवार को भी जारी रही। उधर प्रधान ने आज एक वीडियो जारी कर बताया कि जो लोग उनका विरोध कर रहे हैं, उन लोगों ने भाड़े के हत्यारों से घटना करवाई है। इंस्पेक्टर कौंधियारा उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस दुश्मनी और कुछ निजी मामलों को लेकर जांच कर रही है। जल्द खुलासा हो जाएगा कि घटना को किसने अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग

कौंधियारा के ग्राम प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को थानाध्यक्ष से मिला और प्रधान कृष्णराज सिंह के हमलावर को तुरंत पकड़ने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शिवशंकर, बलराम सिंह, बृजेश पांडेय, रजनीश चौधरी, जगदंबा प्रसाद, राजू शुक्ला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed