फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Firing on bjp leader in prayagraj condition critical

प्रयागराज: भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ छह गोलियां मारी गईं, हालत नाजुक

Tue, 09 Nov 2021 05:53 PM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 09 Nov 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
Firing on bjp leader in prayagraj condition critical
Prayagraj News : भाजपा नेता अजय शर्मा। - फोटो : Prayagraj

फाफामऊ थाना क्षेत्र के लेहरा गांव निवास भाजपा नेता एवं पॉपर्टी डीलर पर कार और बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। भाजपा नेता तो ताबड़तोड़ छह गोलियां मारी गईं। आननफानन में उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। 

विज्ञापन


भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा (35) पुत्र राजकुमार शर्मा सोमवार रात करीब 10 बजे घर से कुछ दूर स्थित अपने पाही पर जा रहे थे कि रास्ते में घात लगाए बाइक और कार सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। अजय को छह गोलियां लगी हैं। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्हें तत्काल पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन

Firing on bjp leader in prayagraj condition critical
Prayagraj News : भाजपा नेता अजय शर्मा पर जानलेवा हमले के बाद घटनास्थल की जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : prayagraj
गोली अजय शर्मा के गर्दन और पेट में लगी है। इस घटना से गांव में अफरातफरी मची रही। गोली मारने वाले कौन लोग थे और किसलिए यह हमला किया गया, इसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है। परिवार के लोगों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। घटना को प्रापर्टी डीलिंग के विवाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। देर शाम तक थाने में घटना को लेकर परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर आईजी राकेश सिंह, और डीआईजी और एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कई लोगों से पूछताछ की। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed