{"_id":"637d9f5695bf194362767207","slug":"firing-in-the-land-dispute-one-injured-the-incident-caused-a-stir-in-the-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : भूमि विवाद में तड़तड़ाईं गोलियां, एक घायल, घटना से इलाके में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : भूमि विवाद में तड़तड़ाईं गोलियां, एक घायल, घटना से इलाके में मचा हड़कंप
Wed, 23 Nov 2022 09:49 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 23 Nov 2022 09:49 AM IST
सार
बबुरा गांव में रंगनाथ यादव और श्याम नारायण यादव दोनो एक ही परिवार के हैं। दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते एक तरफ से फायरिंग होने लगी। गोली चलने से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
फायरिंग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करछना थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक तरफ से फायरिंग कर दी गई। घटना में एक राहगीर को गोली लग गई। आननफानन उसे अस्पताल में भेजा गया है। सूचना पाकर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। आरोपी अपनी लाइसेंसी बंदूक के साथ किसी के घर में जाकर छिप गया है। पुलिस उसे खोज रही है।
विज्ञापन
बबुरा गांव में रंगनाथ यादव और श्याम नारायण यादव दोनों एक ही परिवार के हैं। दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते एक तरफ से फायरिंग होने लगी। गोली चलने से गांव में हड़कंप मच गया। इस दौरान उधर से गुजर रहे एक राहगीर को गोली लग गई। वह भी इसी गांव का बताया जा रहा है। गोली उसके हाथ में लगी है। उसे अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
घटना के चलते गांव में पुलिस पहंच गई। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की है। पुलिस के पहुंचने के बाद वह बंदूक के साथ किसी के घर में छिप गया है। पुलिस उसकी खोजबीन में घरों की तलाशी ले रही है।
विज्ञापन