फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Firing after dispute between two parties, two pedestrians injured

Prayagraj News: दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग, दो राहगीर जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Firing after dispute between two parties, two pedestrians injured
सलोरी में अंबेडकर छात्रावास के पास शनिवार शाम दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग की गई। इसमें वहां से गुजर रहे आरओ पानी विक्रेता समेत दो लोग जख्मी हो गए। पानी विक्रेता के पीठ में गोली लगी, जबकि खरीदारी करने दादा संग आया मीडियाकर्मी का बेटा छर्रे लगने से जख्मी हो गया। उधर भागते वक्त वृद्ध के पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने दो सगे भाइयों को हिरासत में लिया है और घटना में प्रयुक्त राइफल बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पंकज सोनकर सलोरी में अंबेडकर छात्रावास के पास रहता है और हॉस्टल संचालक है। पास में ही जयसिंह सोनकर व उसका भाई अर्जुन भी रहता है और वह भी हॉस्टल चलाते हैं। दोनों पक्षों में लंबे समय से तनातनी चल रही है। शनिवार शाम छह बजे दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए। इस दौरान उनके बीच विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। इसमें एक गोली मौके से गुजर रहे आरओ पानी विक्रेता राज प्रजापति (25) पुत्र शोभनाथ प्रजापति निवासी सलोरी के पीठ में लगी और वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उधर दादा रामआसरे ओझा संग खरीदारी को आया विनायक ओझा (12) छर्रे लगने से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

जबकि अफरातफरी के माहौल में भागते वक्त उसके दादा के पैर में फ्रैक्चर हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राज को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। उधर घायल दादा-पोते का इलाज बेली अस्पताल में कराया गया। पुलिस के मुताबिक, पंकज ने पूछताछ में आरोप लगाया कि हमलावर उसे मारने आए थे। उसने थाने पहुंचकर तहरीर भी दी। आरोप लगाया कि जयसिंह व अर्जुन लाइसेंसी असलहा लेकर आए और उसे ललकारने लगे। वह छात्रावास गेट के पास आया तो उसे देखते ही फायरिंग कर दी। जिससे वहां राहगीर जख्मी हो गए। सूत्रों ने बताया कि आरोपी जयसिंह व उसके भाई अर्जुन को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल भी बरामद कर ली गई है। डीसीपी दीपक भूकर ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हाेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed