फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Firecracker dealer Mohammad Qadir declared a fugitive, notice pasted at his house, announcement made

Prayagraj : पटाखा कारोबारी कादिर व उसके दो भतीजों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

Thu, 09 Oct 2025 03:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Oct 2025 03:53 PM IST
सार

शहर के पटाखा कारोबारी मोहम्मद कादिर को भगोड़ा घोषित कर दिया है। शाहगंज थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके घर पर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया।

विज्ञापन
Firecracker dealer Mohammad Qadir declared a fugitive, notice pasted at his house, announcement made
मोहम्मद कादिर के घर पर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पटाखा कारोबारी मोहम्मद कादिर व उसके भतीजे कासिफ और आदिल पर पुलिस ने ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। साथ ही इन सभी के घरों में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को 82 की कार्रवाई कर कुर्की की नोटिस चस्पा किया। पुलिस टीम ने ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचकर बाकायदा डुगडुगी बजवाते हुए मुनादी कराई और मोहल्ले में एलान किया कि कादिर अब भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।

विज्ञापन


शाहगंज समेत अन्य कई थानों में उक्त लोगों पर एफआईआर दर्ज हैं। आरोप है कि इन लोगों ने प्री-चार्ज पे कंपनी में रुपये दोगुना करने का लालच देकर सैकड़ों लोगों से ठगी की है। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं। मामले में 25 सितंबर को भी एक एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक, अदालत ने पहले ही कादिर की गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था लेकिन उसके फरार रहने पर अब न्यायालय की अनुमति से धारा 82 की नोटिस जारी कराई गई है। छह नवंबर 2025 की अगली तारीख तय की गई है। अगर तब तक अभियुक्त अदालत में पेश नहीं हुए तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


12 सितंबर को एक को भेजा था जेल


प्री-चार्ज पे कंपनी में रुपये दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने के आरोप में शाहगंज पुलिस ने 12 सितंबर को गढीसराय हमामगली निवासी आरोपी मोहम्मद आसिफ को एयरपोर्ट गेट के सामने से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से ही पुलिस फरार अन्य आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दी थी। वहीं, अब शाहगंज पुलिस ने फरार तीन अभियुक्तों के घरों पर कार्रवाई कर वीडियोग्राफी भी कराई है।

मोहम्मद कादिर समेत तीन आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इसके साथ ही 82 की कार्रवाई कर कुर्की की नोटिस चस्पा किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - मनीष शांडिल्य, डीसीपी, नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed