{"_id":"5e1b6c1d8ebc3e87f54a4402","slug":"fire-rages-on-youth-in-plotting-dispute-narrowly-escaped-allahabad-news-ald2655461172","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाटिंग के विवाद में युवक पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाटिंग के विवाद में युवक पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा
विज्ञापन
बाघराय के टेकी पट्टी बिहार में रात में हवाई फायरिंग के दौरान तमंचे के साथ प्लाटर।
- फोटो : PRATAPGARH
प्लाटिंग के विवाद को लेकर एक युवक ने बिजनेस पार्टनर के घर पर चढ़कर गालीगलौज करते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बाहर निकलने पर उस पर भी फायर झोंक दिया। गोली उसके कान के बगल से निकलते हुए दरवाजे में जा लगी। शोरशराबे पर जुटे ग्रामीणों ने फायरिंग करने के आरोपी को दबोच लिया। जमकर धुनाई करके उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बाघराय थाना क्षेत्र के टेकीपट्टी गांव में इरफान पुत्र नियाज अहमद व नसीम खान पुत्र शौकत मिलकर प्रापर्टी डीलिंग का बिजनेस करते थे। इस बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था। शनिवार की रात इरफान अपने सहयोगी मित्र शौकत अली व मोहम्मद उमर के साथ घर पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान नसीम खान पुत्र करामत खान, खुर्शीद आलम उर्फ भुल्लू पुत्र मोहिबुल्लाह व दो अज्ञात उसके घर पहुंच गए। इन लोगों ने घर पहुंचते ही तमंचे से अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी।
इसके बाद उसे गालियां देने लगे। शोरशराबे पर लोग जुटे तो इरफान भी दरवाजा खोलकर बाहर निकला। आरोप है कि नसीम ने उस पर फायर कर दिया। गोली उसके कान के बगल से दरवाजे में जा लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान उसके साथ आए लोग वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना देकर उसे थाने भेजवा दिया। पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया। इरफान की तहरीर पर बाघराय पुलिस ने नसीम खान, खुर्शीद आलम व दो अज्ञात के विरुद्ध धारा जान से मारने का प्रयास, फायरिंग कर दहशत फैलाने, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुबह सीओ सदर अरविंद वर्मा ने भी गांव जाकर मामले की जानकारी ली। सुरक्षा के लिहाज से गांव में एक एसआई व दो सिपाहियों की तैनाती की गई है।