फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   fire on the railway track , the rail operations disrupted

रेलवे ट्रैक पर धधकी आग, ठप हो गया रेल संचालन

Sat, 09 Apr 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 09 Apr 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
fire on the railway track , the rail operations disrupted
रेल पटरी पर आग
 देश के सबसे व्यस्त इलाहाबाद-मुगलसराय रेलमार्ग पर शुक्रवार को आग धधकने से हड़कंप मच गया। चंद्रलोक सिनेमा के पास रेल ब्रिज के ऊपर लगी आग इस कदर भयावह थी कि उस पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को लगना पड़ा। आग से पुल पर लगा स्लीपर जल गया। इतना ही नहीं रेलवे ट्रैक भी इससे टेढ़ा हो गया। इस बीच इलाहाबाद से मुगलसराय के बीच चलने वाली ट्रेनों को जहां-तहां रोक लिया गया। सुबह 10.30 बजे आग लगने के बाद दिन में एक बजे के बाद ही इस रूट पर ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका। रेलवे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए सुपरवाइजर लेवल की एक कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे के आसपास नैनी से इलाहाबाद के लिए एक मालगाड़ी आ रही थी। इस बीच ट्रेन ड्राइवर को चंद्रलोक रेल ब्रिज के पास बीच आग धधकती हुई दिखाई। आग देखकर ड्राइवर ने ट्रेन रोककर कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया। कंट्रोल की सूचना से रेल महकमे में हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में रेलवे अफसर एवं कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इस बीच सूचना पाकर फायर ब्रिगेड भी वहां पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल गाड़ियों को लगना पड़ा। इसके बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि  वहां पुल के बीच पड़े कूड़े में आग लगी थी। इस वजह से ब्रिज में रेलवे के स्लीपर ने भी आग पकड़ ली।
विज्ञापन


यहां अप लाइन पर स्लीपर कंक्रीट या लोहे का नहीं था। प्लास्टिक मिक्स स्लीपर होने की वजह से उसमें आग तेजी से लग गई। आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उससे लोहे का ट्रैक भी टेढ़ा हो गया। आग बुझाने के बाद वहां जले स्लीपर और टेढ़े रेल ट्रैक को बदला गया। इसके बाद दिन में एक बजे के आसपास मालगाड़ी को निकाला गया। जबकि 12791 सिकंदराबाद एक्सप्रेस और 12505 एनई एक्सप्रेस मालगाड़ी के बाद निकाली गई। इस दौरान 15160 सारनाथ एक्सप्रेस, 15483 महानंदा एक्सप्रेस, 12987 सियालदाह-अजमेर, 12825 संपर्क क्रांति, 12307 जोधपुर, 15632 बाड़मेर-गुवाहाटी समेत दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनों पर इसका असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘आग क्यों लगी इसकी वजह अभी क्लीयर नहीं है। रेलवे ने इस मामले की जांच के लिए सुपरवाइजर स्तर की कमेटी गठित कर दी है। डाउन लाइन पर रेल संचालन थोड़ी ही देर में बहाल हो गया था, जबकि अप लाइन ढाई घंटे तक बाधित रही।’
00 बिजय कुमार, सीपीआरओ, एनसीआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed