फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fire in vegetable prices

सब्जियों के दाम में फिर लगी आग

Mon, 08 Jan 2018 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 08 Jan 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
Fire in vegetable prices
सब्जीमंडी गुलजार हुई। - फोटो : अमर उजाला
सर्दी के मौसम में सब्जियों के दाम अमूमन कम हो जाते हैं, लेकिन इस वर्ष ऐसा बहुत कम ही देखने को मिला है। सब्जियों के दाम में भी इस बार खासी वृद्धि हुई है। थोक व्यापारियों की माने तो कोहरे की वजह से सब्जियों की आवक कम हो गई है। 10 से 15 रुपये प्रति किलो की दर से मिलने वाली प्याज भी 40 से 50 रुपये प्रति किलो की दर से बाजार में मिल रही है। प्याज जैसा ही हाल गोभी, आलू, मटर आदि सब्जियों का भी है। फुटकर मार्केट में इन सभी सब्जियों के दाम में बीते एक सप्ताह के दौरान तेजी आई है। इन सबके बीच टमाटर का दाम फुटकर बाजार में जरूर कुछ कम हुआ है।
विज्ञापन


बारिश के मौसम में ही सब्जियां बढ़े हुए दाम पर मिलती हैं। सर्दी सभी सब्जियों के दाम गिरते हैं, लेकिन फुटकर मार्केट में अधिकांश हरी सब्जियों के साथ आलू, प्याज आदि के दाम में एकबारगी उछाल आ गया है। पिछले सप्ताह हरी मटर अधिकांश सब्जी मंडियों में 15 से 25 रुपये किलो की दर से ही मिल रही थी, लेकिन अब इसका दाम 40 रुपये या उससे ज्यादा हो गया है। प्याज का दाम 50 रुपये के आसपास टिका हुआ है। आलू का दाम भी बढ़ा है।
विज्ञापन


थोक व्यापारियों की मानें तो कोहरे की वजह से बाहरी प्रदेश से आने वाले ट्रक दो से तीन दिन में यहां पहुंच पा रहे हैं। इस बीच माघ मेला शुरू होने की वजह से सब्जियों की खपत ज्यादा बढ़ गई है। हालांकि मंडी में सब्जियों के दाम ज्यादा नहीं बढ़े हैं। फुटकर व्यापारी ही मनमानी कर रहे हैं। इस बीच फुटकर मार्केट में गाजर, टमाटर, बैगन आदि के दाम में गिरावट भी आई है। मुंडेरा मंडी की मंडी सचिव रेनू वर्मा का कहना है कि कोहरे की वजह से थोड़ी समस्या आई है, लेकिन दो रोज से खिल रही धूप की वजह से अब ट्रकों की आवाजाही सामान्य होने की उम्मीद है
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह भर में इस तरह से बढ़े दाम
सब्जी    पिछले सप्ताह    वर्तमान रेट
मटर    15-25    30-40
प्याज    30-40    40-50
आलू    05-08    10-15
गोभी (प्रतिनग)    10-15    15-25
पत्ता गोभी    08-15    10-20
अदरक    30-40    40-60
शिमला मिर्च    30-40    40-50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed